NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो गिरफ्तार
रायगढ़

14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: June 23, 2026 12:11 am
By lochan Gupta June 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ऑपरेशन शंखनाद के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
20 जून को थाना धरमजयगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भंडारीमुड़ा के पास दो व्यक्ति गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते-पीटते बूचडख़ाने में बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े ने सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा एवं हमराह स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
मौके पर पुलिस ने 07 जोड़ी कुल 14 नग बैलों को चरखापारा की ओर हांकते ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सियाराम राठिया (50 वर्ष) निवासी धौराभांठा तथा बलराम उरांव (45 वर्ष) निवासी धौराभांठा बरपाली, चौकी रैरूमा, थाना धरमजयगढ़ बताया। मवेशियों की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा पूछताछ में मवेशियों को बूचडख़ाने में बिक्री के लिए ले जाना पाया गया।
बिंकल विश्वास पिता सुदीप विश्वास निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी की लिखित शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से मवेशियों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर 14 नग गौवंशों को जप्त कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

जहर सेवन कर महिला ने की खुदकुशी

पुसौर के एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त, दूसरी पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध

गुम बच्चों को उसके पिता से मिलाया पुलिस ने

सेवानिवृत प्रधान पाठक कुमार साहू को तारापुर में दी गई ससम्मान विदाई

लैलूंगा ब्लाक के युवा ओडीएफ+ एवं मिशन लाइफ के तहत कर रहे हैं लोगों को जागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब के लिये मारपीट, दो गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई, भेजा जेल
Next Article योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’, रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?