NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: काव्य वाटिका की 48वीं श्रृंखला में साहित्यकार प्रदीप कुमार दाश ‘दीपक’ हुए सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > काव्य वाटिका की 48वीं श्रृंखला में साहित्यकार प्रदीप कुमार दाश ‘दीपक’ हुए सम्मानित
रायगढ़

काव्य वाटिका की 48वीं श्रृंखला में साहित्यकार प्रदीप कुमार दाश ‘दीपक’ हुए सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। काव्य वाटिका की 48वीं श्रृंखला के अंतर्गत विगत 21 जून को होटल साकेत, रायगढ़ के सभागार में एक गरिमामय साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों से खचाखच भरे सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप कुमार दाश ‘दीपक’ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद अग्रवाल, अनुपम पाल तथा मनमोहन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदीप कुमार दाश ‘दीपक’ के बहुआयामी साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समकालीन साहित्य का सशक्त हस्ताक्षर बताया। सम्मान समारोह में प्रदीप कुमार दाश ‘दीपक’ को सम्मान-पत्र, शॉल,श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हिन्दी, छत्तीसगढ़ी एवं ओडिय़ा साहित्य के साथ-साथ हाइकु, ताँका, सेदोका, रेंगा तथा कतौता जैसी जापानी काव्य विधाओं के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विशिष्ट अतिथि अनुपम पाल सांस्कृतिक सचिव होने के नाते  कहा साहित्यकारों के हित में हर संभव प्रयास और योगदान उनकी ओर से रहेगा। मनमोहन सिंह ठाकुर  ने एक सुन्दर गजल सुनाकर सबका मन जीत लिया। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग की अधिकारी अविका तिवारी जी जी साहित्यकारों की रचनाएं सुनकर अत्यंत प्रभावित हुई।
प्रदीप कुमार दाश ‘दीपक’ की प्रकाशित कृतियों में मइनसे के पीरा, हाइकु चतुष्क, संवेदनाओं के पदचिह्न, रूढिय़ों का आकाश, प्रकृति की गोद में, अंतर्मन की हूक, गुनगुनी सी धूप, भावों की कतरन तथा दीप और पतंग प्रमुख हैं। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियों का संपादन एवं अनुवाद भी किया है। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया तथा साहित्यिक विमर्श में सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित साहित्यकारों में  काव्य वाटिका की संस्थापिका डॉ. आशा मेहर किरण’, डा. सुधा देवांगन ‘सुचि’, अरुणा साहू, साधना मिश्रा, लिशा पटेल, स्वाति पड्या, सोनल श्रीवास, रश्मि वर्मा, पूर्णिमा चौधरी, कन्हैयालाल गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, डा. अजय पटनायक ‘मयंक’ थे। पूरे आयोजन में साहित्य, संस्कृति और सृजनधर्मिता का सुंदर संगम देखने को मिला। अंत में काव्य वाटिका परिवार की ओर से सभी अतिथियों, साहित्यकारों, कवियों एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया तथा प्रभावशाली सुन्दर संचालन डा. अजय पटनायक मयंक ने किया।

You Might Also Like

नशीली दवाओं के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

फरार वारंटियों की धरपकड़ जोरो पर

बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ युवा कांग्रेस का आज इंकलाबी आव्हान

हादसे के बाद ट्रैक्टर बदलने का आरोप

आरपीएफ पोस्ट में आयोजित हुआ मजिस्ट्रेट कोर्ट, 206 मामलों में हुआ जुर्माना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यादव समाज की गोष्ठी संपन्न
Next Article भारत सरकार के फूड विभाग के द्वारा 1 लीटर एथेनॉल बनाने में 10 हजार 790 की पानी लगेगा बताया?

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?