सारंगढ़। 20 जून जिला महिला मोर्चा की ओर से प्रधान मंत्री मोदी के बेहतरीन 12 साल कार्यकाल को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, संभाग प्रभारी रामु रोहरा, जिपं अध्यक्ष संजय भुषण पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, अमित तिवारी, द्वारिका प्रसाद, अजय जवाहर नायक, बैजयंती लहरें, केराबाई मनहर, शिवकुमारी चौहान, परिमल चंद्रा, हरिनाथ खुटें, रामशिला साहू, राधा राकेश के साथ ही साथ अन्य लोगों की गरिमा मयी उपस्थिति रही। महिला मोर्चा के द्वारा कराए गए कार्यक्रम में रंगोली, भाषण प्रतियोगिता व पौष्टिक आहार प्रदर्शनी आयोजित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा जिला सारंगढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम किया गया। महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति सदस्य सुशीला भूषण चन्द्रा ने बताया कि – कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ हुई। इस अवसर पर रंगोली, चित्र कला, पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने मोदी जी के 12 वर्षों की कार्यों की रूपरेखा को स्पष्ट कियें, वही शंकर अग्रवाल द्वारा इन 12 वर्षों में देश के दशा और दिशा में हुए परिवर्तन की जानकारी प्रदान की, ज्योति पटेल के द्वारा सबका साथ सबका विकास इन 12 वर्षों में हुआ, वही सुभाष जालान ने कहा कि – यहां उपस्थित ऐसा कोई भी नहीं जिन्हें इन 12 वर्षों में मोदी की योजनाओं का लाभ न मिला हो।मंच को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरें ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की खास बात बिना गैस, बिना आग और बिना तेल से तैयार पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी की गई। सदस्य बहनों ने घर से अलग-अलग प्रकार के पौष्टिक व्यंजन बनाकर लाएं, ताकि – व्यंजनों की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए सभी प्रतिभागियों से अपने व्यंजन का नाम पहले से साझा किया गया था।जिससे विविधता बनी रहे। महिला मोर्चा ने बहनों से अपील की थी कि – जो सदस्य जिस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं, वे अपनी जानकारी सूची साझा करें। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक गति विधियों को बढ़ावा देना व प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्य काल के उपलब्धि को रेखांकित करना था। महामंत्री श्रीमती शिव कुमारी अनिल साहू ने बताया कि – इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन डीडीसी, जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती शिव कुमारी साहू कर रही थी।
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा का विशेष कार्यक्रम



