रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका फैसला जल्द हो सकता है। दिल्ली में गुरुवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इसमें प्रदेश के सीएम चेहरे को लेकर चर्चा हो सकती है। रमन सिंह ने भी सुबह कहा था कि 3 दिन में फैसला हो जाएगा।
इससे पहले बुधवार को विधानसभा चुनाव जीते 2 सांसदों ने अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं रेणुका सिंह ने भी दिल्ली जाकर गुरुवार को इस्तीफा देने की बात कही है। इसके बाद ये साफ हो गया कि इन नेताओं की प्रदेश में ही अहम भूमिका रहने वाली है।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी और गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 4 सांसदों को उतारा था, इनमें से सिर्फ विजय बघेल को ही हार का सामना करना पड़ा। चर्चा है कि 8 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है और 10 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है।
अरुण साव व गोमती साय ने छोड़ी सांसदी
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने वाले दो सांसदों ने अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद गोमती साय शामिल हैं। सांसद विजय बघेल को भी भाजपा ने टिकट दिया था मगर वो हार गए। वो सांसद हैं, इस्तीफा नहीं दिया। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को इस्तीफा देने के लिए संगठन की ओर से निर्देश मिले। इसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के तय निर्देशानुसार दोनों सांसद ने इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने वाले इन नेताओं को प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने कहा गया है। इसी के साथ साफ हो गया है कि प्रदेश में अरुण साव, गोमती साय, रेणुका सिंह जैसे भाजपा के सांसद विधानसभा चुनाव जीतकर अब प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे। 8 तारीख से पहले प्रदेश में विधायक दल की बैठक हो सकती है। पर्यवेक्षक दिल्ली से आएंगे और इसके बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन होगा तय कर लिया जाएगा । इसी सप्ताह प्रदेश में शपथ ग्रहण की भी चर्चा है, मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि तीन दिन के भीतर इस मामले में बड़ा फैसला ले लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सीएम फेस पर अगले दो दिन में फैसला
दिल्ली में कल बीजेपी संसदीय दल की बैठक
![](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2023/12/chhattisgarh-copy.jpg)