खरसिया। कैलाश शर्मा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खरसिया में 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका और प्रशासनिक बैठक में इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
तिरंगा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं राष्ट्रभक्ति के उत्साह के साथ मनाया जाएगा – कमल गर्ग
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि आज 13 अगस्त को खरसिया नगर में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका के पार्षदगण एवं एल्डरमैन, खरसिया एसडीएम, सभी विद्यालयों के प्राचार्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं राष्ट्रभक्ति के उत्साह से परिपूर्ण बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। ?आयोजन के प्रमुख बिंदु ?यात्रा मार्ग अग्रसेन चौक स्थित नवीन प्राथमिक शाला परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक और पुत्री शाला रोड होते हुए टाउनहॉल में समापन। यात्रा के दौरान केवल देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा व सुविधाएं- पूरे मार्ग में स्वच्छता, पेयजल और नाश्ते का समुचित प्रबंध रहेगा। सुरक्षा व निगरानी के लिए ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
जनसहभागिता की अपील- यात्रा में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, महिला समितियों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। तैयारी बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, एसडीएम प्रवीण भगत, सीएमओ नीतू अग्रवाल, चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी सहित सभी पार्षद, एल्डरमैन, नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
खरसिया में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
अग्रसेन चौक से टाउनहॉल तक देशभक्ति के रंग में रंगेगा शहर



