रायगढ़. पुलिस ने एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने के बाद विवाह से इनकार करने के आरोप में 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती बिते 11 जून को पूंजीपथरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2025 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर सागर सारथी (25 वर्ष, निवासी चांदागढ़, जशपुर) से हुई थी। युवक ने स्वयं को अविवाहित बताया और तराईमाल प्लांट में कार्यरत होना कहकर विवाह का आश्वासन दिया। 23 जुलाई 2025 को युवक ने युवती को तराईमाल बुलाया और मजदूर क्वार्टर में पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार युवती को अपने क्वार्टर में रखकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। अगस्त 2025 में युवती के गर्भवती होने पर उसने कहा कि उसका पालन-पोषण नहीं कर पाने की बात कह कर उसे उसके घर भेज दिया। पीडित युवती ने बताई कि आरोपी उसके घर आता-जाता रहा और विवाह का आश्वासन देता रहा। जब युवती ने साथ रखने की बात कही, तो आरोपी ने बताया कि उसकी पहली पत्नी गर्भवती है तथा उसका पीडि़ता से कोई संबंध नहीं है, इससे तुम कहीं और विवाह कर लो, नहीं तो जान से मारकर फेक देने की धमकी भी दी। ऐसे में पीडि़ता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में टीम गठित किया और उसकी पतासाजी कर आरोपी सागर सारथी पिता हबूचंद सारथी (25 वर्ष) निवासी ग्राम चंदागढ़ तहसील पत्थलगांव जिला जशपुर को सिंघल पावर प्लांट लेबर कॉलोनी, तराईमाल से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीडि़ता से प्रेम संबंध होने से गर्भवती करने की बात स्वीकार की। जिससे पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार



