NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाप्रभु श्री जगन्नाथ की निकली बाहुडा रथयात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महाप्रभु श्री जगन्नाथ की निकली बाहुडा रथयात्रा
रायगढ़

महाप्रभु श्री जगन्नाथ की निकली बाहुडा रथयात्रा

आज होगा भव्य सोनाभेष, मौसी घर से लौटे महाप्रभु, एकादशी पर होगी विशेष पूजा

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:45 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को आज 24 जुलाई शुक्रवार को शाम 4 बजे से महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की बाहुडा रथयात्रा भव्य बाजे गाजे भजन कीर्तन के साथ निकाली गई। वहीं आठ दिन तक मौसी घर गुंडिचा मंदिर में विराजमान रहने के पश्चात आज महाप्रभु अपने रथ पर विराजित होकर भव्य शोभायात्रा के साथ पुन: अपने मंदिर वापस लौटे और समूचा अंचल हरि बोलो के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया।

बाहुडा रथयात्रा का मार्ग

कीर्तन मंडलियों के जयघोष के साथ रथयात्रा गांजा चौक से प्रारंभ होकर हटरी चौक, गद्दी चौक, पैलेस रोड होते हुए मोतीमहल स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची व पैलेस रोड़ में पं. ब्रजेश्वर मिश्र एवं श्री गोपीनाथ जीव मंदिर द्वारा और मोतीमहल, मंदिर प्रांगण में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति उत्कलिका द्वारा महाप्रभु का भव्य स्वागत किया गया।
आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि 25 जुलाई शनिवार को शाम 7 बजे महाप्रभु का सोनाभेष दर्शन होगा। यह छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायगढ़ के इसी श्री जगन्नाथ मंदिर की विशेषता है जहां पुरी की परंपरा के अनुसार सोनाभेष मनाया जाता है।

सोनाभेष पूजा की खासियत

वर्ष में एक बार महाप्रभु वर्ष में केवल इसी एकादशी को अपने समस्त स्वर्ण अलंकारों और आयुधों के साथ पूर्ण राजकीय स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दिन मंदिर में केवल रसगुल्ले का भोग लगता है। यह भोग महाप्रभु श्री जगन्नाथ के साथ माता महालक्ष्मी के लिए भी अर्पित किया जाता है।वहीं इसे हरिशयन एकादशी भी कहा जाता है। इसी दिन से भगवान चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। यह योगनिद्रा कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तक रहेगी। इसी कारण इन चार महीनों में विवाह सहित सभी शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। वहीं श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि सोनाभेष दर्शन में सम्मिलित होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।

You Might Also Like

हनुमान जी की मूर्ति पर चला कथित विकास का बुलडोजर

मेधावी छात्रों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

विधान वेलफेयर सोसाइटी ने बापू नगर में मनाया संविधान दिवस

गांव की बस्ती से रोजाना गुजरते हैं बालू लोड टै्रक्टर

नपं घरघोड़ा में जलकुंभी हटाने के दावे की खुली पोल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
Next Article वित्त मंत्री ने कलाकारों, शिक्षाविदों व समाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?