रायगढ़। नवागांव में चल रहे जुआ फड़ पर चक्रधरनगर पुलिस ने छापामारी करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्जे से दो लाख 46 हजार रुपए भी जब्त किया गया है।
रविवार दोपहर मुखबीर से मिली सूचना पर सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नवागांव में जुआ रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर 04 व्यक्ति जुआ खेलते मिले, पुलिस की घेराबंदी देख एक व्यक्ति हीरो होंडा एक्टिवा से भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा। पकड़े गए चार जुआरियों में जगनेश्वर साव पिता भारत लाल साव 50 साल निवासी वार्ड क्रमांक 6 चंद्रपुर जिला सक्ती, प्रकाश अग्रवाल पिता राजाराम अग्रवाल उम्र 38 साल निवासी गांधीगंज रायगढ़, प्रदीप जायसवाल पिता स्व. जगदीश जायसवाल 60 साल पुरानी हटरी थाना कोतवाली तथा दयाराम अग्रवाल पिता रामकुमार अग्रवाल 65 साल दरोगा पर सिविल लाइन रायगढ़ के फड और पास से नगद 2,46,600 (दो लाख छियालीस हज़ार छ: सौ रूपये) और एक एक्टिवा स्कूटी की जप्ती की गई है। जुआरियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में जुआ एक्ट की कार्यवाही के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्यवाही किया गया है। जुआ रेड कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष आरक्षक चूड़ामणि गुप्ता, नन्द कुमार पैकारा तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, शामिल थे।
नावापारा जुआ फड़ पर सीएसपी की रेड
