NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने समर्पित होकर कर रहे काम-ओ.पी.चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने समर्पित होकर कर रहे काम-ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने समर्पित होकर कर रहे काम-ओ.पी.चौधरी

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2025 12:32 am
By lochan Gupta May 26, 2025
Share
5 Min Read

वार्ड क्रमांक 28 में सहस्त्रबाहु प्रतिमा का शीघ्र होगा अनावरण
पंचतत्व उद्यान में नवग्रह एवं एक्यूप्रेशर तकनीक का होगा विकास
वित्त मंत्री चौधरी ने 1 करोड़ से अधिक लागत के दो कार्यों का किया भूमिपूजन

रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज शाम रायगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में 1 करोड़ 93 लाख 14 हजार रुपये की लागत से 2 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 63 लाख 79 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 27 में पंचतत्व उद्यान विकास कार्य एवं 29 लाख 35 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 28 में सहस्त्रबाहु चौक निर्माण कार्य शामिल है।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास का हम अध्ययन करें तो कलार समाज का बड़ा योगदान सामने आता है। छत्तीसगढ़ में हम बस्तर के सुदूर अंचलों में भी जाते है तो कलचुरियों की बहुत सारी यादें, उनका समृद्ध इतिहास और स्मृतियां हमें दिखाई देती है। इतिहास में उनके योगदान का स्मरण करना और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 28 में जल्द सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापित होगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द ही यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कलार समाज को 20 लाख रुपए की सौगात भी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सभी मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें। पूरे रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हमें समर्पित होकर काम करना है। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ शहर के चारों ओर विकास हो रहे है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी शहर की सोच से पहले ही विकास के कार्यों को गति दे रहे हैं। शहर में प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर, दो ऑक्सीजोन सहित सडक़ निर्माण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के भवन निर्माण, सहित विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, जो विकास की गति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और ज्यादा कार्य शहर के लिए होंगे। इस दौरान सभापति डिग्री लाल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, सुरेश गोयल, विवेक रंजन सिन्हा, पंकज कंकरवाल, आशीष ताम्रकार, कौशलेश मिश्रा, श्रीमती पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, सलीम नियारिया, त्रिवेणी डहरे, अक्षय कुलदीप, विजय कुमार जायसवाल, दिनेश जायसवाल, शैलेश माली, संजय अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, उपायुक्त सुतीक्षण यादव सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मंच संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।

नवग्रह एवं एक्यूप्रेशर तकनीक का होगा विकास

01 करोड़ 63 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से कलेक्टोरेट के सामने पंचतत्व उद्यान का विकास होगा। पंचतत्व उद्यान के इनर सर्कल में नौ ग्रहों को प्रदर्शित करने वाले 9 अलग-अलग पौधे लगाए जाएंगे। जो बाद में वृक्ष का रूप लेंगे। यह ग्रह मानव शरीर का निर्माण करने वाले पंचतत्व वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश को दर्शाती है। इसमें आंकडा सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। इसी तरह पलाश चंद्र का, खैर मंगल, अपामार्ग बुद्ध, पीपल गुरु, चंदन राहु, शमी शनि, अश्वगंधा केतु, डुमर शुक्र यह सभी पौधे पंचतत्व गार्डन में लगाए जाएंगे। उद्यान के आउटडोर सर्किल में आठ अलग-अलग प्रकार के एक्यूप्रेशर तत्वों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें अलग-अलग तरह के स्टोन, रेत मिट्टी, पेड़ की छली, पानी आदि होंगे। एक्यूप्रेशर एक प्राचीन तकनीक है, जिसका उपयोग कई तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें तनाव, अनिद्रा, पाचन, दर्द, थकान, ब्लड सर्कुलेशन, माइग्रेन, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत व अन्य फायदे हैं। इसी तरह ओपन जीम भी होगा, जिसमें शहरवासी व्यायाम कर सकेंगे।

You Might Also Like

कांग्रेस के डीएनए में घोटाले शामिल हैं – अशोक अग्रवाल

कर्म योगी थे स्वर्गीय राजेश शर्मा : उमेश अग्रवाल

सुनील रामदास ने पडिग़ांव के जन्नाथ मंदिर में टेका मत्था

डेंगू पर शख्त हुए कलेक्टर सिन्हा, शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ नहीं होगा समझौता

‘मां मुझे टैगोर बना दे’ नाट्य प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को किया भाव विभोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Next Article एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खदान से अब अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा कोयला

खबरें और भी है....

अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़-सीएम साय
दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक नाबालिग की मौत, दो घायल
सरकारी राशन दुकान में 8 लाख रुपए का हुआ घोटाला
खेत के पास मिला दुर्लभ वन्य प्राणी, जंगल में छोड़ा गया
ब्रेजा कार में गांजा तस्करी करते 3 गिरफ्तार

Popular Posts

अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?