रायगढ़. एक बुजुर्ग अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने परिजनों के साथ बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहा था। इस दौरान ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे बुर्जुग की मौत हो गई तो वहीं बोलेरो में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी अतुल बड़ा (25 वर्ष) अपने पिता तुषु बड़ा (60 वर्ष) का तबीयत खराब होने पर विगत दो जून को रायगढ़ के अपेक्श अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर मंगलवार को डाक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। इससे अतुल बड़ा, उसके पिता तुषु बड़ा, भाई रोशन बड़ा और रिश्ते की बुआ अलबेसिया पन्ना बोलेरो से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान इनकी बोलेरो घरघोड़ा पावरग्रिड के पास जैसे ही पहुंची तो सामने से एक ट्रेलर चालक ने वाहन को लारवाही पूर्वक चलाते हुए आया और बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरा के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दिया, जिससे पुलिस ने सभी को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही तुषु बड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहींल अतुल बड़ा, रोशन बड़ा ओर अलबेसिया पन्ना को गंभीर चोट होने के कारण भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रेलर ने बोलेरो को ठोका, एक मृत, तीन घायल
मृतक अस्पताल से ठीक होकर लौट रहा था घर



