NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
रायगढ़

पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना

जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर की ठगी, किसी और के नाम से निकली जमीन, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 8, 2026 12:03 am
By lochan Gupta June 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में जमीन बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम लिंजिर निवासी इंद्रजीत वर्मा (50) ने पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी पहचान बचपन से ग्राम बघनपुर निवासी भीचरण पटेल (54) से थी जो वर्तमान में जो शासकीय सेवक पंचायत सचिव है। साल 2022 में भीचरण पटेल ने ग्राम कोड़ातराई स्थित खसरा नंबर 1021/2 की जमीन को अपनी बताकर बेचने की पेशकश की। जमीन पसंद आने पर 16 सितंबर 2022 को दोनों के बीच 35 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इंद्रजीत वर्मा ने सौदे के तहत 27 लाख रुपए एडवांस के रूप में आरोपी को दे दिए। इस दौरान 100 रुपए के स्टाम्प पर लिखापढ़ी भी की गई। आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए जमीन से जुड़े कथित दस्तावेज दिखाए और नामांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया।

जांच में खुली पोल

समय बीतने के बाद भी जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई तो इंद्रजीत को संदेह हुआ। उसने तहसील कार्यालय में जानकारी जुटाई, जहां पता चला कि संबंधित भूमि के संबंध में उसके नाम से कोई राजस्व प्रकरण लंबित नहीं है। साथ ही जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज मिली। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

आरोपी के चेक भी हुए बाउंस

रुपए वापस मांगने पर आरोपी भीचरण पटेल ने 5 लाख रुपए का एक चेक और 11-11 लाख रुपए के दो चेक दिए। साथ ही पुलिस में शिकायत नहीं करने की बात कही। लेकिन जब पीडि़त ने चेक बैंक में लगाए तो सभी चेक बाउंस हो गए।

1 लाख लौटाकर करता रहा टालमटोल

लगातार दबाव के बाद जनवरी 2025 में आरोपी ने सिर्फ 1 लाख रुपए वापस किए। इसके बाद शेष रकम लौटाने के नाम पर लगातार बहाने बनाता रहा। आखिरकार पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी भीचरण पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी ने लोगों को दी सलाह

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि भूमि, संपत्ति और आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संपत्ति की खरीद-बिक्री से पहले दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन अवश्य करें।

You Might Also Like

सुशील रामदास सहित चेम्बर ने दी राधेश्याम को जीत की बधाई

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ नगर के कई मोहल्लों में पौध वितरण

आंधी-तूफान में टूटे बिजली के खंभे, पानी की हुई किल्लत

बनोरा में आध्यात्मिक ज्ञान के दीपक से प्रकाशित हुआ मानव समाज

जननेता रोशनलाल अग्रवाल को जिलेवासियों ने दी श्रद्वांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी
Next Article 5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?