NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व साइकिल दिवस पर उमड़ा फिटनेस का उत्साह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विश्व साइकिल दिवस पर उमड़ा फिटनेस का उत्साह
रायगढ़

विश्व साइकिल दिवस पर उमड़ा फिटनेस का उत्साह

‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली में सैकड़ों लोगों ने निभाई सहभागिता

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह आज रायगढ़ शहर में आयोजित ‘‘संडेज ऑन साइकिल’’ रैली फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश बनकर उभरी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों-कर्मचारियों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रात: 6.30 बजे रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर से प्रारंभ हुई साइकिल रैली चक्रधर चौक, सिग्नल चौक एवं शहीद भगत सिंह चौक होते हुए पुन: सिग्नल चौक पहुंची तथा कमला नेहरू उद्यान में इसका समापन हुआ। रैली के दौरान 150 प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिलिंग केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और सक्रिय जीवनशैली की दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मौके पर सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण रायगढ़ श्रीमती प्रतिमा सागर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से नियमित रूप से साइकिलिंग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन बचत तथा पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं समूहों का पंजीयन भारत सरकार के निर्धारित पोर्टल पर भी किया गया। रैली के दौरान रायगढ़ की सडक़ों पर फिटनेस और जागरूकता का अनूठा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने ‘‘फिट इंडिया’’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, सक्रिय एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहा. जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री जीवन लाल नायक, श्री जितेश्वर प्रधान व्यायाम शिक्षक, श्री सम्मी पुरसेठ व्यायाम शिक्षक, श्री विकास सिन्हा शिक्षक, श्री शारदा सिंह गहलोत फुटबॉल कोच, श्री जयकुमार यादव ताईक्वांडो प्रशिक्षक, श्री आनंद डनसेना कबड्डी कोच, संचालक, उन्नायक सेवा समिति रायगढ़ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सार्वजनिक स्थान पर नॉनवेज बेचने वालों की अब खैर नहीं

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल से मिले केआईटी के प्राध्यापक व कर्मचारी

कथक में नन्हें कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों का जीता दिल

बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

कंट्रोल रूम में थाने के मुंशी, मददगार व डॉयल 112 स्टाफ की मीटिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाइक चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा
Next Article पेट्रोल पंप संचालक पर चाकू से हमला, आरोपी को 7 साल की कैद

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?