NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चोरी-छिपे भाई को दिए पति की कमाई के 23 लाख, पत्नी, साले व ससुर पर एफआईआर दर्ज 
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चोरी-छिपे भाई को दिए पति की कमाई के 23 लाख, पत्नी, साले व ससुर पर एफआईआर दर्ज 
रायगढ़

चोरी-छिपे भाई को दिए पति की कमाई के 23 लाख, पत्नी, साले व ससुर पर एफआईआर दर्ज 

प्रॉपर्टी अपने नाम करने बनाया दबाव, इनकार किया तो झूठी शिकायत

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2026 1:31 am
By lochan Gupta June 5, 2026
Share
8 Min Read

रायगढ़। जिले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पत्नी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपने पति के साथ धोखा किया। साथ ही प्रताडि़त किया। पीडि़त पति ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार, पत्नी पर आरोप है कि वह अपने पति की कमाई के पैसे अपने छोटे भाई को देती रही। जब पति को शक हुआ तो उसने घर में सीसीटीवी लगवाए, जिसमें पता चला कि पैसे साले के बैंक खाते में जमा किए जा रहे हैं। बाद में करीब 22 लाख 63 हजार रुपए के लेन-देन का मामला सामने आया। जब पति ने पैसे वापस मांगे तो उसे साफ मना कर दिया गया। वहीं पत्नी ने आत्महत्या की धमकी देकर परेशान करने लगी। इसके अलावा पिंगल का कहना है कि 2022 में जमीन खरीदने के दौरान उस पर दबाव बनाकर वह जमीन पत्नी के नाम करवा दी गई। जब उसी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया, जो अब कंपनी ?के अधिग्रहण के तहत 8 से 9 करोड़ रुपए के मुआवजे के दायरे में आ गया है। पिंगल का कहना है कि लालच में आकर साले और ससुर ने पत्नी से उसकी बाकी संपत्ति को अपने नाम से करने के लिए दबाव बनाया, जिसे पत्नी के नाम करने से मना कर दिया, तो उसकी पत्नी ने थाने में उसके खिलाफ मारपीट और प्रताडऩा की झूठी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने में वार्ड क्रमांक 5 छाल रोड, घरघोड़ा के पिंगल कुमार बघेल (41) ने एसपी ऑफिस में अपनी पत्नी सीमा बघेल, ससुर भरत लाल यादव और साले कृष्ण कुमार यादव के खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच एसडीओपी धरमजयगढ़ ने की। जांच के दौरान पिंगल कुमार बघेल ने बताया कि वह फेब्रिकेशन और सेंट्रिंग का व्यवसाय करता है। पिंगल ने बताया कि उसने मार्च 2008 में सीमा बघेल से लव मैरिज की थी। कोरबा के आर्य समाज में हिंदू रीति-रिवाज से उसने शादी की थी। शुरुआती दिनों में उनका वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। साल 2010 में बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। इसके बाद धीरे-धीरे उसके ससुर और साले उसके पारिवारिक और आर्थिक मामलों में दखल देने लगे। पिंगल ने यह भी बताया कि अपने व्यवसाय के लिए उसने 2010 से कई बार लोन लिया है। उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, घरघोड़ा शाखा से करीब 6 बार और श्रीराम फाइनेंस से 4 बार कर्ज लिया है।
पिंगल रोज अपने व्यवसाय से मिलने वाली बिक्री की रकम अपनी पत्नी सीमा बघेल को दे देता था, लेकिन इसका कोई लिखित हिसाब नहीं रखता था। पिंगल ने बताया कि इसी का फायदा उठाकर उसकी पत्नी उसकी गैरमौजूदगी में घर की अलमारी से पैसे निकालकर अपने छोटे भाई कृष्ण कुमार यादव को देती रही। इस बात पर पिंगल को शक होने लगा।

जांच में शिकायत को पाया गया सही

जांच में पाया गया कि सीमा, कृष्ण कुमार यादव और भरत लाल यादव ने मिलकर पिंगल को मानसिक रूप से परेशान करने की योजना बनाई थी। जांच के बाद पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन पर बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। इस मामले में एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसकी पूरी जांच की गई। जांच में मिले दस्तावेज, बयान और अन्य सबूतों के आधार पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

सीसीटीवी कैमरे से चोरी पकड़ी गई

इसके बाद पिंगल ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। उसने बताया कि उसे पता चला कि जो पैसे घर से गायब हो रहे थे, उन्हें उसका साला कृष्ण कुमार यादव अपने भारतीय स्टेट बैंक, घरघोड़ा शाखा के खाते में जमा करता था। जब पिंगल ने इस बारे में उससे पूछताछ की और बैंक स्टेटमेंट मांगा, तो वह बार-बार टालमटोल करने लगा। इसके बाद पिंगल ने यह बात अपने ससुर भरत लाल यादव को बताई, लेकिन उन्होंने भी मदद करने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की।

ससुराल पक्ष ने रचा षडयंत्र

उसने बताया कि इसी लालच में उसके ससुर, साले और पत्नी ने मिलकर एक साजिश की और उसकी बाकी संपत्तियों को भी अपने नाम कराने के लिए दबाव डालने लगे। पिंगल ने कहा कि जब उसने अपनी संपत्ति उनके नाम करने से मना किया, तो उसकी पत्नी ने थाने में उसके खिलाफ मारपीट और प्रताडि़त की झूठी शिकायत दर्ज कराई। इससे वह काफी मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की।

22 लाख 63 हजार के लेन-देन की मिली जानकारी

इसके बाद जब पिंगल ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर दबाव बनाया, तो उसके ससुर भरत लाल यादव ने उसके साले कृष्ण कुमार यादव का बैंक स्टेटमेंट उसे दिया। उस स्टेटमेंट में करीब 22 लाख 63 हजार रुपए का लेन-देन सामने आया। जब पिंगल ने यह पैसे वापस मांगे, तो उसकी पत्नी, ससुर और साले ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी उसे आत्महत्या की धमकी देकर प्रताडि़त करने लगी। इन धमकियों की वजह से पिंगल मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। उसने बताया कि साल 2022 में वह ग्राम कुंजेमुरा में 30 डिसमिल जमीन खरीदना चाहता था। जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई, तो उसने उस जमीन को अपने नाम से खरीदने के लिए दबाव बनाया। जब पिंगल ने मना किया, तो उसने कीटनाशक दवा मंगवाकर फिर से आत्महत्या की धमकी देने लगी। इसके बाद उसने मजबूरी में उस जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी सीमा के नाम पर करा दी। उसने बताया कि उस जमीन पर उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, घरघोड़ा शाखा से 9 लाख 50 हजार रुपए और श्रीराम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड से 19 लाख रुपए का लोन लिया था। साथ ही अपनी जमा पूंजी भी लगाकर उस पर दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाया। अब यह जमीन और भवन एक औद्योगिक कंपनी के अधिग्रहण क्षेत्र में आ गया है, जिसके बदले लगभग 8 से 9 करोड़ रुपए तक मुआवजा मिलने की संभावना है।

You Might Also Like

त्रिपुरा राइफल्स के जवानों से मारपीट मामले में नहीं हुआ एफआईआर

कांग्रेस की प्रेसवार्ता में एक भी महिला नहीं- मधुलता पटेल, कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर, महिला आरक्षण पर भ्रम फैला रही कांग्रेस

लैलूंगा श्रमजीवी पत्रकार संघ के पुन: अध्यक्ष बने ब्रजदास महंत

डेंगू फ्री सिटी की ओर अग्रसर रायगढ़ शहर

शादी का सब्जबाग दिखाकर महिला का शारीरिक शोषण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समस्याओं का समाधान ही सुशासन की पहचान : रामविचार नेताम
Next Article साढ़े 3 किलो गांजा के साथ पकड़ाया तस्कर

खबरें और भी है....

विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होंगे किसान एवं युवा : प्रभारी मंत्री
सीएम साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
साढ़े 3 किलो गांजा के साथ पकड़ाया तस्कर
चोरी-छिपे भाई को दिए पति की कमाई के 23 लाख, पत्नी, साले व ससुर पर एफआईआर दर्ज 

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?