रायगढ़। नगर के सुप्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर के पुजारी स्व.जयराम महाराज के बड़े पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा (भोला) की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा का गुरुवार की दोपहर ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया है। धर्मपरायण व मिलनसार व्यक्तित्व की श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा अपने पीछे एक पुत्र वैभव शर्मा और एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं । स्व लक्ष्मी शर्मा का अंतिम संस्कार कयाघाट मुक्तिधाम में किया गया।



