NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मारपीट का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ऑपरेशन क्लीन हंट में कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मारपीट का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ऑपरेशन क्लीन हंट में कार्रवाई
रायगढ़

मारपीट का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ऑपरेशन क्लीन हंट में कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2026 1:24 am
By lochan Gupta June 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी विश्वास बैरागी (20 वर्ष) निवासी मोदीपारा, सावित्रीनगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
मारपीट की घटना को लेकर रायगढ़ के बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर (23 वर्ष) ने 28 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह साउंड एंड लाइट का व्यवसाय करता है। 27 मार्च को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान गैलेक्सी मॉल रायगढ़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव किया था। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देर रात्रि वह अपने साउंड सिस्टम का सामान दशरथ पान ठेला के पास रखवाकर वहीं खड़ा था, तभी शुभम भाटिया, विश्वास बैरागी एवं उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने की बात को लेकर उससे विवाद करने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शुभम भाटिया ने हाथ में पहने कड़े से हमला किया तथा विश्वास बैरागी एवं अन्य साथियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी को नाक के पास, बाएं कंधे तथा बाएं हाथ के अंगूठे के पास चोटें आईं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहत का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के बाद प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस ने आज आरोपी विश्वास बैरागी पिता तुलसी बैरागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोदीपारा सावित्रीनगर, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में सरगर्मी से पतासाजी जारी है ।
रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार वारंटियोंध्आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार जारी है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

You Might Also Like

जानकी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, अड्डेबाजों पर शिकंजा

कुलदेवी मां बेरी वाली के जयकारे से गूंजा शहर

जिला अस्पताल के गेट पर डंप कर रहा कचरा

5 मई को जेसीआई एवं काशी स्पाइन केयर रायपुर द्वारा निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस पर रायगढ़ में हरित विकास का महाअभियान, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को मिलेगी नई गति
Next Article बकरी चोरी करते कुख्यात बादी अनीष खान रंगे हाथ पकड़ाया

खबरें और भी है....

विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होंगे किसान एवं युवा : प्रभारी मंत्री
सीएम साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
साढ़े 3 किलो गांजा के साथ पकड़ाया तस्कर
चोरी-छिपे भाई को दिए पति की कमाई के 23 लाख, पत्नी, साले व ससुर पर एफआईआर दर्ज 

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?