NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
रायगढ़

35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:54 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में एक युवक ने मांड नदी पर बने अंबेटिकरा पुल से करीब 35 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। लेकिन वो दोबारा पानी से बाहर नहीं निकल सका। कूदते समय दोस्तों ने उसका वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने नदी में युवक की तलाश कर रही थी। 22 घंटे की मशक्कत के बाद युवक की लाश तैरती हुई मिली। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के हाटी गांव का रहने वाला जयसिंह अघरिया (19) मंगलवार को अपने दोस्तों होरीलाल और पिंटू निषाद के साथ अंबेटिकरा मंदिर घूमने गया था। मंदिर दर्शन के बाद तीनों युवक अंबेटिकरा पुल के पास स्थित मांड नदी में नहाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जयसिंह पुल के ऊपर चढ़ गया। उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, फिर करीब 35 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह दोबारा पानी से बाहर नहीं निकला। युवक को लापता होते देख उसके दोस्तों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। मंगलवार शाम तक नदी में युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बुधवार सुबह से डीडीआरएफ (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
करीब 22 घंटे बाद टीम को युवक की लाश तैरती हुई मिली। वहीं धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि, नहाने के दौरान युवक ने पुल से छलांग लगा दी और लापता हो गया था। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लाश को बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक

डोलोमाइट का धंधा तेज, लोगों की सांसें धीमी

बस स्टैंड पर यात्री के बैग से 92 हजार चोरी का खुलासा

जनसमस्या निवारण शिविर आज से

सुशासन तिहार शिविर में वरिष्ठजनों को मिला सहारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
Next Article हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?