NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल
रायगढ़

सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

lochan Gupta
Last updated: June 3, 2026 1:40 am
By lochan Gupta June 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में हाथियों के बड़े दल का सडक़ पार करते हुए वीडियो सामने आया है। खरसिया रेंज से छाल वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ रहे 51 हाथियों के दल ने बरभौना और एडू के बीच सडक़ पार की। हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह खरसिया रेंज के मांड नदी क्षेत्र में एक हाथी शावक का शव मिला था। यह शावक उसी 51 सदस्यीय दल का हिस्सा बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ दिनों से खरसिया के जंगलों में विचरण कर रहा था। सोमवार शाम दल आगे बढ़ते हुए छाल रेंज की ओर पहुंचा। इस दौरान बरभौना और एडू के बीच हाथी अचानक सडक़ पर आ गए। दल में नर, मादा और शावक हाथी भी शामिल थे। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए सडक़ के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद हाथियों का दल सुरक्षित रूप से सडक़ पार कर जंगल की ओर बढ़ गया। हाथियों के सडक़ पार करने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक बड़ा हाथी जंगल से निकलकर सडक़ पर आता है, जिसके पीछे-पीछे पूरा झुंड एक-एक कर सडक़ पार करता है। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार छाल वन परिक्षेत्र में वर्तमान में 76 हाथी विचरण कर रहे हैं।
इनमें सबसे बड़ा दल एडू परिसर में मौजूद 51 हाथियों का है। इस दल में 12 नर, 33 मादा और 6 शावक शामिल हैं। इसके अलावा हाटी, कुड़ेकेला, छाल, बनहर, औरानारा, बोजिया, बेहरामार, गलिमार और पुरूंगा क्षेत्र में भी हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। पूरे छाल वन परिक्षेत्र में कुल 22 नर, 44 मादा और 10 शावक हाथी विचरण कर रहे हैं।
लगातार निगरानी कर रहा वन विभाग
छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि हाथियों का दल सोमवार शाम खरसिया क्षेत्र से छाल रेंज में प्रवेश किया है। सडक़ पार करने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

You Might Also Like

तुमीडीह में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

धरमजयगढ़ में स्कूल भवनों का निर्माण व मरम्मत कार्य अधुरा

झूला अचानक बंद, 25 फीट ऊपर घंटेभर फंसे रहे लोग

टपरिया बार्डर सील, भारी वाहनों के आवागमन पर लगा रोक, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

बीमा क्लेम में आनाकानी, डेढ लाख भुगतान का आदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चप्पल और लात-घूंसों से पीटा, फिर उठाकर पटका
Next Article शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?