NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से लूटी रकम एवं दो मोबाइल फोन बरामद, पीडि़त से लिफ्ट लेकर आरोपियों ने लूटी रकम, अब लूट के अपराध में गये जेल

lochan Gupta
Last updated: June 3, 2026 1:38 am
By lochan Gupta June 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस द्वारा लूट की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना को लेकर कल 01 जून को प्रार्थी संजय सिंह सिदार पिता महेश राम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंघरा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने चौकी खरसिया में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 29 मई को वह शादी कार्ड लेने एवं एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने खरसिया आया था। उसने एटीएम से 35 हजार रुपये निकाले और इसके बाद शराब भट्टी गया।
इसी दौरान उसकी मुलाकात छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान से हुई, जिसने मोटरसाइकिल में साथ चलने की बात कही। प्रार्थी उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर बंधवा तालाब स्थित पीपल पेड़ के पास पहुंचा, जहां पहले से मौजूद उसके साथी द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार मिले। तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और उसके पास रखे 35 हजार रुपये लूटकर अटल आवास की ओर फरार हो गए।
घटना से डरे हुए प्रार्थी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीडि़त की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा पीडि़त गवाहों से पूछताछ कर संदेहियों की पहचान किया गया फिर पुलिस टीम लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान, द्वारिका चौहान एवं राहुल सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया तथा अपने मेमोरेंडम कथन में लूट की वारदात में शामिल होना बताया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटी गई 35 हजार रुपये की राशि में से 32 हजार 500 रुपये शराब एवं अन्य खर्चों में खर्च कर दिए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से शेष 2 हजार 500 रुपये नगद एवं घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किए गए हैं।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान पिता लकेश्वर चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी खंतीपार पुरानी बस्ती खरसिया, द्वारिका चौहान पिता छेदीलाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया तथा राहुल सिदार पिता राम सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया को 01 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

मवेशी तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रायगढ़ का जन्माष्टमी महोत्सव – कल और आज

जिला अस्पताल की जांच करने दिल्ली से पहुंची टीम

कोडीन सिरप और नशीली दवाओं का सप्लायर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार शिविर में 185 आवेदन प्राप्त
Next Article रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?