NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई
रायगढ़

खरसिया पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई

दो अलग-अलग कार्रवाई में महिला-पुरूष गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से अवैध 63 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त, थाना खरसिया में दोंनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2026 1:12 am
By lochan Gupta June 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में कल मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चोढ़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर खरसिया की ओर से आता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी नवागांव थाना खरसिया बताया। उसके कब्जे में रखे थैले की तलाशी लेने पर 14 नग 180 एमएल देशी प्लेन मदिरा एवं 14 नग 180 एमएल गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 है। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
इसी क्रम में खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम बोतल्दा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को बोतल्दा हाईवे रोड पर पटेल ढाबा के पास एक महिला हाथ में सफेद रंग का झोला लेकर जाती हुई मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम अनुसुईया उर्फ गुड्डी केशरवानी पति विश्राम केशरवानी उम्र 48 वर्ष निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया बताया। महिला के कब्जे से झोले में रखी 25 पाव देशी प्लेन एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 है। पूछताछ में महिला ने शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
इस प्रकार दोनों कार्यवाही में कुल 63 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, कीमत लगभग 5,600 मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है। खरसिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

फरार गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

अष्टमी पर्व पर माता महागाौरी की पूजा करने उमड़े श्रद्धालु

चार नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी पर ओपी ने मोदी सरकार का आभार जताया

रोटरी क्लब ग्रेटर ने अग्नि वीर शिविर के अभ्यर्थियों की सेवा

ननद की हत्या के लिये भाभी ने रची साजिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्वांचल में बह रहा विकास की बयार, ओपी चौधरी ने टिमटिमाते शिक्षा रूपी लौ को दिया सहारा ,
Next Article अधेड़ की हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?