रायगढ़। घरघोड़ा बायपास के पास कसईया नाला के बगल में डूमर पेड़ में एक युवक कि टंगी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
जानकारी अनुसार घरघोड़ा के ग्राम कैसैय्या नाला के डुमर पेड़ में मिली लाश कि के पहचान राम कुमार पिता घसिया राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी औरामुड़ा फगुरम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों के बताये अनुसार युवक का स्वस्थ सही नहीं होने के कारण इलाज कराया जा रहा था। आज शाम को कैसईय्या नाला के पास डुमर पेड़ में युवक कि लाश मिली है। थाना प्रभारी कुमार गौरव टीम कि साथ मौके पर मौजूद होकर जाँच में जुटे हुए है। मौके पर वार्ड 1 पार्षद बैतल राठिया मृतक के परिजनों के साथ मौजूद है। पुलिस ने जाँच को सघनता से करने के लिए एफएसएल कि टीम को बुलाया है। घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया प्रथम दृटिया युवक कि मौत आत्महत्या का प्रतीत होता है फिलहाल पुलिस मामले कि जाँच में जुट गई है पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश



