NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बस्तर की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरूस्कार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बस्तर की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरूस्कार
रायगढ़

बस्तर की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरूस्कार

डॉ. बुधरी ताती ने बढ़ाया छग का मान, ओपी ने दी बधाई

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
3 Min Read

चार दशक की तपस्या को मिला राष्ट्रीय सम्मान, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाली डॉ. बुधरी ताती पद्मश्री से सम्मानित, डॉ. बुधरी ताती को पद्मश्री, बस्तर से दिल्ली तक गूंजा नाम, ओपी चौधरी ने कहा- आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाने का योगदान अविस्मरणीय

रायगढ़। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के करकमलों से पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर डॉ. बुधरी ताती जी ने न केवल बस्तर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने डॉ. बुधरी ताती जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चार दशक की निस्वार्थ सेवा को नमन करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती जी ने चार दशक तक जनजातीय और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, आत्मनिर्भरता की पहल और कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी महिलाओं और वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है। बस्तर जैसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में जहां एक समय शिक्षा और विकास पहुंचना कठिन था, वहां डॉ. बुधरी ताती जी ने अपनी तपस्या और समर्पण से परिवर्तन की नई इबारत लिखी। उन्होंने आदिवासी बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा, उन्हें स्वावलंबी बनाया और समाज में सम्मान दिलाया। इस सम्मान को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण निरूपित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को डॉ. बुधरी ताती जी ने धरातल पर साकार किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के हाथों पद्मश्री मिलना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर काम करने वाले सच्चे समाजसेवियों को सम्मान दे रही है। डॉ. बुधरी ताती जी के जीवन को सभी के लिए प्रेरणा दाई बताते हुए ओपी ने कहा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी। शिक्षा के दीप जलाए, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा और वंचितों की आवाज बनीं। प्रदेश की सेवा में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। नारी शक्ति का सम्मान करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती को मिला यह सम्मान बस्तर की हर उस बेटी का सम्मान है जो विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढऩे का सपना देखती है। यह ‘नारी शक्ति वंदन’ का जीवंत उदाहरण है। छत्तीसगढ़ सरकार भी महिला सशक्तिकरण और जनजातीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ईश्वर से डॉ. बुधरी ताती जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप यूं ही समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहें।

You Might Also Like

खरसिया रायगढ़ मुख्य मार्ग थोड़ी सी बारिश में होता है जाम

रोटरी क्लब का नि:शुल्क कृत्रिम पैर वितरण शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

जरा इधर देखिए, ये हार तो सचमुच.. कितना दिलकश है

सामारूमा रोड में गजराजों का उत्पात

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर.एल. हॉस्पिटल में 28 जून को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध
Next Article मोदी की गारंटी और साय सरकार की संवेदनशील पहल से बदल रही भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?