NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बकरीद के लिए 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बकरीद के लिए 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी
रायगढ़

बकरीद के लिए 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

पंजाब से मंगाया गया बीटल नस्ल का बकरा, कल मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:40 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। कुर्बानी के इस पर्व को लेकर समाज के लोग एक महीने पहले से ही बकरों की खरीद-फरोख्त में जुटे हुए थे। इस दौरान एक से डेढ़ लाख रुपए तक के बकरे खरीदे गए हैं। पंजाब, ओडिशा समेत आसपास के जिलों से भी बकरे मंगाए गए हैं।
ईद के बाद मुस्लिम समाज का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा होता है। इस बार शहर में महंगे और खास नस्ल के बकरे भी देखने को मिल रहे हैं। बीड़पारा निवासी शानू खान ने बताया कि उन्होंने बकरीद को ध्यान में रखते हुए करीब छह महीने पहले पंजाब से बीटल नस्ल का एक महंगा बकरा मंगाया था। इसके अलावा उन्होंने एक और बीटल नस्ल का बकरा भी खरीदा है। शानू खान के अनुसार, उनके पास इस नस्ल के साथ-साथ अन्य बड़े नस्ल के बकरे भी हैं, जिनकी वे विशेष देखभाल कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए बकरों के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। उनके खान-पान का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। बकरों को हरी सब्जियां, चना और पौष्टिक चारा दिया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ रहें।

ओडिशा से बड़े नस्ल के बकरे लाए

बीड़पारा के फैज अहमद ने बताया कि बकरीद को लेकर वे ओडिशा से बकरे लेकर आए हैं। इनमें दो बकरे लगभग 55 से 60 हजार रुपए कीमत के हैं, जो बड़े नस्ल के बकरे हैं। इन बकरों की विशेष रूप से देखरेख की जा रही है। वहीं, नाम नहीं छापने की शर्त पर यह भी बताया गया कि शहर में 1 से डेढ़ लाख रुपए तक के बकरों की भी खरीदारी की गई है। इसके साथ ही 20 से 30 हजार रुपए तक के बकरों की बड़ी संख्या में खरीदारी हुई है। बकरीद के नजदीक आते ही आसपास के क्षेत्रों से बकरों की खरीदारी अभी भी जारी है।

आज मनाया जाएगा त्योहार

बकरीद का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर घड़ी चौक स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं चांदमारी स्थित शाही ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे, गांजा चौक स्थित जामा मस्जिद में सुबह 6 बजे, लाल टंकी स्थित नूरी मस्जिद में सुबह 6 बजे, मधुबन पारा स्थित मस्जिद गरीब नवाज में सवा 6 बजे तथा जूटमिल स्थित सुन्नी मक्का मस्जिद में सुबह 7 बजे नमाज अदा की जाएगी।

You Might Also Like

ग्राहकों से किश्त लेकर फुर्र हुए फायनेंस कंपनी के कर्मचारी

हवन यज्ञ व महाराज अग्रसेन के जयकारे से गूंजित हुआ अग्रोहा धाम

निशान यात्रा व श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 5 को

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

लॉयंस क्लब रायगढ दिव्य ऊर्जा की सराहनीय पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 8 ट्रैप कैमरे-3 थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी
Next Article ‘ रुंगटा ‘ रौंदेगा पुसौर की खेती, फेरो अलॉय से इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट तक विस्तार

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?