NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 8 ट्रैप कैमरे-3 थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 8 ट्रैप कैमरे-3 थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी
रायगढ़

8 ट्रैप कैमरे-3 थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी

दल के मूवमेंट पर नजर, हाथियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने बनाई रणनीति

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:39 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 17 दिनों के भीतर 3 हाथी शावकों की मौत होने से वन विभाग सकते में आ गया है। शावकों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए चिन्हित स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।
वहीं थर्मल ड्रोन की मदद से मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही ऐसे संवेदनशील जलाशयों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में वर्तमान में कुल 135 हाथी मौजूद हैं। इनमें 45 नर, 70 मादा और 20 शावक शामिल हैं। सबसे अधिक हाथियों का दल छाल रेंज के एडू परिसर में विचरण कर रहा है। यहां 62 हाथियों का समूह मौजूद है, जिसमें 9 शावक शामिल हैं।

डैम और तालाब में मिले थे शावकों के शव

वन विभाग के अनुसार हाल के दिनों में अलग-अलग घटनाओं में तीन हाथी शावकों के शव डैम और तालाबों में मिले थे। इन घटनाओं के बाद विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में 8 अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 3 थर्मल ड्रोन की मदद से सुबह और रात के समय हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश

वन विभाग का कहना है कि ट्रैप कैमरे लगाने का उद्देश्य सिर्फ निगरानी करना नहीं, बल्कि यह पता लगाना भी है कि आखिर शावकों के शव लगातार पानी में क्यों मिल रहे हैं और उनकी मौत किन कारणों से हो रही है।

कई स्थलों का किया जा रहा चिन्हांकन

वन विभाग की ओर से हाथियों के नियमित विचरण वाले क्षेत्रों, तालाबों और जल स्रोतों का चिन्हांकन कर उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से ऐसे जलाशयों की पहचान की जा रही है, जहां छोटे हाथी शावकों के फंसने या दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आवश्यकता के अनुसार ऐसे स्थलों पर सुरक्षित ढलान, पहुंच मार्ग और अन्य सुरक्षा उपाय विकसित किए जाएंगे, ताकि हाथियों का दल जल स्रोतों के आसपास सुरक्षित रह सके।

ट्रैकर दल हाथियों के पीछे-पीछे कर रहा निगरानी

बताया जा रहा है कि पूरे वन मंडल में करीब 140 ट्रैकर तैनात हैं, जो सभी रेंज के अलग-अलग बीट क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। जरूरत पडऩे पर और रोस्टर के अनुसार उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। हालांकि जिन क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी है, वहां ट्रैकर नियमित रूप से हाथियों के दल के पीछे-पीछे चलकर निगरानी कर रहे हैं। ट्रैकर ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ-साथ अधिकारियों को भी लगातार जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा प्रभावित गांवों में मुनादी कर लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।

विशेष रणनीति पर किया जा रहा काम

धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आमामुड़ा तालाब में हाथी शावक की मौत की घटना बेहद दुखद है। शावक की मौत के वैज्ञानिक कारणों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वनमंडलाधिकारी ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विभाग विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ट्रैप कैमरा, ड्रोन और थर्मल ड्रोन तकनीक का उपयोग बढ़ाया गया है, ताकि किसी भी असामान्य गतिविधि की समय पर जानकारी मिल सके और तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि हाथी मित्र दल, ट्रैकर और वन अमले की संयुक्त टीमें लगातार मॉनिटरिंग में जुटी हुई हैं।

You Might Also Like

देशी-विदेशी वाद्य यंत्रों की जादुई संगत से चक्रधर समारोह का मंच हुआ रोमांचित

मनोरोगी को पुलिस ने सेंदरी चिकित्सालय में कराया भर्ती

भाजपा से रायगढ़ लोकसभा के लिए पांच संभावित दावेदार

श्याम मंदिर से मुकुट-कैश चोरी कर 20 किमी पैदल चला चोर

चक्रधर क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का हुआ अंतिम सस्कार
Next Article बकरीद के लिए 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?