NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी, जनसमस्या निवारण शिविरों में मौके पर बन रहे आयुष्मान कार्ड, इलाज की चिंता से मिल रही राहत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी, जनसमस्या निवारण शिविरों में मौके पर बन रहे आयुष्मान कार्ड, इलाज की चिंता से मिल रही राहत
रायगढ़

सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी, जनसमस्या निवारण शिविरों में मौके पर बन रहे आयुष्मान कार्ड, इलाज की चिंता से मिल रही राहत

5 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा से जुड़ रहे हजारों परिवार, वनांचल क्षेत्रों में भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही स्वास्थ्य योजनाएं

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:37 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत बड़े भंडार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। क्लस्टर आधारित इस शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित शिविर में कुल 2110 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री देर रात 11 बजे तक जारी रही। शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शिविर में प्रशासनिक अमले की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर सेवाएं भी प्रदान की गईं। एग्रीस्टैक पंजीयन, ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, ई-श्रम कार्ड तथा स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों ने लिया। राशन कार्ड एवं पेंशन संबंधी प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बड़े भंडार एवं सूपा के पांच हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक चाबी एवं घड़ी वितरित की गई। वहीं 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड तथा 5 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए।
ग्राम पंचायत कोतमरा एवं बरपाली की 6 स्वच्छताग्रही दीदियों को स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र एवं स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया। शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
शिविर का जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदक से आवेदन प्राप्त करने, सभी आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज करने तथा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, एसडीएम श्री महेश शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अब शीतल जल से राहगीरों की बुझेगी तिश्नगी

ट्रेलर बाइक चालक युवक को मारी ठोकर, मौके पर ही मौत

झांसा देकर महिला से की एक करोड़ की ठगी

बड़ेहरदी में ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारंभ

बेजा कब्जा के 6 दुकानों को प्रशासन ने हटवाया कब्जा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी
Next Article ताड़ पत्र पांडुलिपियों को पढऩे की अद्भुत विधि, सेमी पत्ते के रस से उभरते है प्राचीन अक्षर, ताड़ पत्रों में छुपा है नाड़ी वैद्य का अद्भुत ज्ञान भंडार

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?