रायगढ़। एक तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवार चचेरा भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया, इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाजोरी निवासी लालचंद नागवंशी और उसके मामा का लडक़ा राजेश नागवंशी शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपने खेत में काम करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इससे दोनों बाइक सवार युवक जब नवापारा के पास चिराईखार मेन रोड पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही एक बुलेरो के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलते हुए इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, इससे दोनों युवक बाइक समेत सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में लालचंद के सिर- चेहरा में गंभीर चोट लगी थी तो वहीं राजेश को भी अंदरुनी चोट लगी थी। इससे दोनों को उपचार के लिए लैलूंगा अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक जांच में ही डाक्टरों ने लालचंद नागवंशी को मृत घोषित कर दिया तो वहीं वहीं राजेश नागवंशी का उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद बुलेरो चालक मौके से फरार हो गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात बुलेरो चालक के खिलाफ बीनएएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर चालक की पतासाजी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने शनिवार को पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है।
बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल



