NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिजली-पानी और पेंशन समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बिजली-पानी और पेंशन समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
रायगढ़

बिजली-पानी और पेंशन समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निराकरण करने की मांग, अफसर से मिला आश्वसन

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:25 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को सौंपे आवेदन में बताया कि, पिछले कई महीनों से शहर के अधिकांश इलाकों में लगातार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, गर्मी के मौसम में शहर के कई क्षेत्रों में पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की खराब स्वास्थ्य सुविधाओं का भी मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस ने बताया कि अस्पताल की एक्स-रे और सीटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण मरीजों को निजी सेंटरों में महंगी जांच कराने मजबूर होना पड़ रहा है।

5-6 महीने से नहीं मिली पेंशन

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गरीब, विधवा, निराश्रित, वृद्ध और दिव्यांग हितग्राहियों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन पिछले 5-6 महीनों से नहीं मिली है। इससे जरूरतमंद लोगों को दवाई और दैनिक जरूरतों के लिए आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

जल्द समाधान का आश्वासन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने सभी मुद्दों पर जल्द कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया है।

You Might Also Like

बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश

मुख्यमंत्री नोनी बाबू शिक्षा प्रोत्साहन योजना

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रतिभावान बेटियाँ हुईं सम्मानित

पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शंकर बरेठ गिरफ्तार

एसडीएम कार्यालय के सभागार में चल रहा जनसमस्या निवारण शिविर!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डिग्री कॉलेज-महापल्ली फोरलेन में बड़ा घोटाला
Next Article सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त

खबरें और भी है....

डर और दमन नहीं, कानून का राज है, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस : सुमीत शर्मा
पहाड़ मंदिर हनुमान प्रतिमा स्थापना में यादव समाज का योगदान
डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण
ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बावड़ी में गिरने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डर और दमन नहीं, कानून का राज है, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस : सुमीत शर्मा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?