NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जोखिम में जान, निषेधाज्ञा से खिलवाड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जोखिम में जान, निषेधाज्ञा से खिलवाड़
रायगढ़

जोखिम में जान, निषेधाज्ञा से खिलवाड़

पचधारी एनीकट में प्रतिबंद्ध का नही दिख रहा असर

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ शहर के केलो नदी पर बने पचधारी एनीकेट में नहाने के दौरान पिछले दिनों दो लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने बड़ी संख्या में युवक और बच्चे एनीकेट पहुंच रहे हैं और छपाछप नहाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी निषेधाज्ञा भी यहां बेअसर नजर आ रही है।
रायगढ़ के पचधारी एनीकेट में एक बार फिर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। तेज गर्मी और उमस से राहत पाने लोग नदी में उतरकर नहाने का आनंद ले रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले इसी एनीकेट में नहाने के दौरान दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग सावधानी बरतने को तैयार नहीं दिख रहे। खासकर युवा और बच्चे जान जोखिम में डालकर गहरे पानी तक पहुंच रहे हैं। हमारे संवाददाता ने रविवार को यहां का निरीक्षण करने के दौरान पाया कि कई लोग एनीकट के बांध के उपर वाले गहरे पानी के क्षेत्र में भी नहा रहे हैं। जो कि खतरे से खाली नही है और यहीं पर पहले दो मौतें इसी साल हो चुकी है। विंडबना यह है कि आसपास क्षेत्र में न तो प्रतिबंद्ध से संबंधित कोई बोर्ड लगाया गया है और ना ही सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोर या पुलिस की वहां व्यवस्था रखी गई है। जाहिर सी बात है कि जिला प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले में केवल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शायद अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है।
उल्लेखनीय रहे कि जिला प्रशासन ने हादसों के बाद इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की थी और लोगों को नदी में उतरने से मना किया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। न तो मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर आ रहे हैं और न ही लोगों में डर दिखाई दे रहा है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

You Might Also Like

साइबर फ्रॉड पर वार : ‘खौफ-द डिजिटल वॉर’ से जागरूकता की पहल

ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीसरा गंभीर, उपचार जारी

बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज, होली से पहले गांव में सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी बेखबर या बेअसर?

भू-अर्जन के लिए प्रस्ताव या अधिसूचना प्राप्त भूमि की नहीं होगी बिक्री, डाइवर्सन या बंटवारा

एमएमयू से मिली 4 लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
Next Article उद्योगों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा, हादसे रोकने फायर मॉक ड्रिल और वर्कशॉप

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?