रायगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन जांजगीर में स्थानीय विधायक श्री व्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विधायक श्री कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजना के अंतर्गत जांजगीर में एक सियान- सदन (पेंशनर भवन)निर्माण कराने का प्रयास करेंगे और पेंशनरों की समस्याओं एवं मांगों के लिए विधानसभा से लेकर सडक़ तक के संघर्षों में साथ देने की बात कही। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष के अल्प अवधि में ही पेंशनर्स एसोसिएशन में 1500 से अधिक आजीवन सदस्य बन गए हैं। सामूहिक प्रयास से यह संख्या अगले वर्ष तक दोगुनी करने का आज संकल्प लेकर यहां से जाएंगे। पेंशनर्स एसोसिएशन अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए शासन का ध्यान आकृष्ट कराने समय-समय पर प्रदर्शन -ज्ञापन आंदोलन की कार्यवाही करेगी।कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 25- 26 के आय -व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से स्वीकृति प्रदान की।
पेंशनर एसोसिएशन में पदाधिकारीयों की संख्या में वृद्धि करने नियमावली संशोधन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। पेंशनरों की मांगों पर भी प्रस्ताव पारित कर शासन को ज्ञापन प्रेषित करने एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन आंदोलन का निर्णय लिया गया।
आयोजक जिला के पदाधिकारियों द्वारा प्रांतीय सम्मेलन में 80 वर्ष आयु के पेंशनर्स, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला शाखा अध्यक्षों का सम्मान किया गया. प्रांतीय सम्मेलन में रायगढ़ जिले से अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता आदि शामिल हुए.अधिवेशन के अंत में प्रदेश के पेंशनर्स के हितो के संघर्ष करने के संकल्प के साथ अधिवेशन का समापन हुआ.कार्यक्रम का संचालन जी एस उपाध्याय द्वारा किया गया और आये हुए अतिथियों व पेंशनर्स का आभार प्रदर्शन जांजगीर जिला शाखा अध्यक्ष एम.पी. राठौर द्वारा किया गया।
पेंशनरों का प्रांतीय अधिवेशन जांजगीर में संपन्न
जिले से बड़ी संख्या में पेंशनर हुए शामिल



