NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
रायपुर

युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

चोरी करने आया है क्या कहकर चाकू से किया था हमला

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास का है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक बलराज शर्मा अपने दोस्त के घर गया था। देर रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर खड़ा होकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान आरोपी आर्यन ठाकुर वहां पहुंचा और युवक से विवाद शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवक से पूछा कि यहां क्यों खड़ा है, चोरी करने आया है क्या। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू निकाल लिया। आरोप है कि आर्यन ठाकुर ने युवक के पेट पर हमला करने की कोशिश की। बचाव के दौरान बलराज शर्मा के हाथ और कलाई में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का धारदार चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र ठाकुर (20) निवासी यादव मोहल्ला, टिकरापारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है।

You Might Also Like

प्रदेश भाजपा में भारी फेरबदल

सामाजिक आयोजनों से मजबूत होता है आपसी जुड़ाव और युवाओं को मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे किरण देव !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में 967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 21 सौ लोगों मिलेगा रोजगार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक ही जगह दिखेंगे 250 से ज्यादा किस्मों के आम
Next Article राजधानी को 54 नए डायल-112 इमरजेंसी वाहन मिले

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?