NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक ही जगह दिखेंगे 250 से ज्यादा किस्मों के आम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > एक ही जगह दिखेंगे 250 से ज्यादा किस्मों के आम
रायपुर

एक ही जगह दिखेंगे 250 से ज्यादा किस्मों के आम

29 से 31 मई तक आम महोत्सव, आम से बने व्यंजनों की भी प्रतियोगिता

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। आम पसंद करने वालों के लिए 29 से 31 मई तक तीन दिन का राष्ट्रीय आम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन कृषि महाविद्यालय परिसर में होगा। इस महोत्सव में देश-विदेश की 250 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसे संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी और ‘प्रकृति की ओर सोसायटी’ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में आम की अलग-अलग किस्मों की प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के आम उत्पादक हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही आम से बने व्यंजनों और आम से सजावट की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र, महिलाएं और आम लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। इस आयोजन में प्रवेश और पंजीयन पूरी तरह मुफ्त रहेगा।
29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिभागियों की एंट्री दर्ज की जाएगी। आम लोगों के लिए यह प्रदर्शनी तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की खास और दुर्लभ किस्में, आम से बने उत्पाद और पौधे बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। 30 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आम उत्पादकों और रुचि रखने वालों के लिए एक चर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें अच्छी गुणवत्ता वाले आम उत्पादन, आम से जुड़े प्रसंस्करण, बिक्री और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 31 मई को आम उत्पादक किसानों और उद्यमियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। इसी दिन प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को हर किस्म के 5 से 10 आम लाने होंगे। वहीं, आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कम से कम 250 ग्राम उत्पाद के साथ पंजीयन करना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, पिछले दो वर्षों से आयोजित हो रहा राष्ट्रीय आम महोत्सव लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

6-6 महीने के लिए हो सकती है कांग्रेस-जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

प्रदेश में शादी के बंधन में बंधे 6 हजार जोड़े

पूर्व विधायक के बंगले की दीवार से टकराई कार

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान

स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
Next Article युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?