NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
रायगढ़

शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा

बचाने आई बेटी पर भी किया हमला, शराब पीने से मना करने पर वारदात, गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 12:14 am
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में अपनी मां पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंची अपनी 10 वर्षीय बेटी को भी उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिकटवानी मुड़ाडीपा निवासी 70 वर्षीय मेरीना लकड़ा घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हैं। वहीं उनकी पोती अगोस्टिना लकड़ा (10) सिर में गंभीर चोट के साथ बेहोश हालत में मिली। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि मृतका के सिर, माथे और कान के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे। घायल बच्ची को तत्काल ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ भेजा गया।
इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। रविवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली। जांच के दौरान पुलिस डॉग ‘रूबी’ मृतका के बेटे संदीप लकड़ा (37) के पास जाकर रुक गई और उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी संदीप लकड़ा ने पुलिस को बताया कि, उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उसकी एक बेटी क्रिटीवा का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके इलाज के लिए वह परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज में रुका हुआ था। 14 मई को वह अपनी बेटी अगोस्टिना के साथ आयुष्मान कार्ड, खाना बनाने के बर्तन और कंबल लेने धरमजयगढ़ आया था। इस दौरान वह लगातार शराब पी रहा था। घर पहुंचने पर उसकी मां मेरीना लकड़ा ने शराब पीने से मना करते हुए उसे फटकार लगाई। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद दोबारा शराब पीकर घर लौटा और गुस्से में घर में रखे डंडे से मां के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मेरीना लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी को भी किया घायल

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी अगोस्टिना पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी संदीप लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि घरेलू हिंसा, हत्या और महिलाओं-बुजुर्गों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाया जाएगा।

You Might Also Like

15 लाख के 101 मोबाइल साइबर टीम ने खोज निकाला

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का पर्दाफाश

ग्रामीण अंचल के बाजारों में पसरा शुल्क कर दिया गया है समाप्त

तेरी दुआ से पिया, रौशन रहे मेरी जिंदगानी

गोवर्धनपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
Next Article तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?