NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुंजेमुरा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना बनी आकर्षण का केंद्र, सौर पैनल मॉडल के माध्यम से दी गई जानकारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कुंजेमुरा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना बनी आकर्षण का केंद्र, सौर पैनल मॉडल के माध्यम से दी गई जानकारी
रायगढ़

कुंजेमुरा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना बनी आकर्षण का केंद्र, सौर पैनल मॉडल के माध्यम से दी गई जानकारी

"हर घर सोलर, हर घर बचत" का संदेश, अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोडऩे के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:15 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विकासखंड तमनार के ग्राम कुंजेमुरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना संबंधी स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। शिविर में लगाए गए सौर पैनल मॉडल एवं योजना संबंधी प्रदर्शनी के माध्यम से आमजनों को रूफटॉप सोलर से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने विद्युत विभाग के स्टॉल का अवलोकन कर योजना की प्रगति एवं लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इससे जोड़ा जाए, ताकि आम नागरिक बिजली बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित हों। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट से प्रतिमाह औसतन 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इस पर केंद्र सरकार से 30 हजार रुपए तथा राज्य सरकार से 15 हजार रुपए, कुल 45 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी प्रकार 2 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट से प्रतिमाह औसतन 240 यूनिट बिजली उत्पादन संभव है। इस पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपए एवं राज्य सरकार से 30 हजार रुपए, कुल 90 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलती है। 3 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट से प्रतिमाह औसतन 360 यूनिट बिजली उत्पादन संभव है। इस पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपए, कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। उपभोक्ता स्वयं पीएम सूर्यघर के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, मोर बिजली ऐप एवं बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने योजना में रुचि दिखाई तथा सोलर पैनल स्थापना, सब्सिडी एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विद्युत विभाग द्वारा मौके पर ही लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

You Might Also Like

ट्रैक्टर पर बैठकर हाथियों को खदेड़ा

नदी घाटों में गणपति प्रतिमाएं हुई विसर्जित

सराईपाली में जिंदल ने तालाब गहरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

रोटरी प्रीमियर लीग फैमिली बॉक्स टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सामारूमा स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
Next Article पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर ग्रुप में बदलाव के संकेत
कलेक्टर ने ली सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों की क्लास
बर्तन दुकान के आड़ में चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा
फिल्मी स्टाईल में घर घुसकर युवक का अपहरण
बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर ग्रुप में बदलाव के संकेत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?