NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ में पल-पल करवट बदल रहा मौसम, रायगढ़ में उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छत्तीसगढ़ में पल-पल करवट बदल रहा मौसम, रायगढ़ में उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान
रायगढ़

छत्तीसगढ़ में पल-पल करवट बदल रहा मौसम, रायगढ़ में उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान

दिन में निकलना हुआ मुहाल, शीतल पेय के सहारे राहगिर

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक ओर सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आ रही, नमी भरी हवाओं ने प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव ला दिया है,कहीं बादलों की आवाजाही है, तो कहीं तेज हवाओं और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत के संकेत दिए हैं, हालांकि मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं रहने वाली।
रायगढ़ जिले में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना हुआ है, तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं शाम ढलते ही आसमान में बादलों की हलचल बढ़ रही है, और वातावरण में उमस महसूस की जा रही है,मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से पहुंच रही, नमी के कारण जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, हालांकि शहरी इलाकों में फिलहाल जोरदार बारिश के आसार कम बताए जा रहे हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश और बादलों का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा,आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ सकता है,प्रदेश के कई इलाकों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की संभावना जताई गई है,अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है,ऐसे में लोगों को लू और भीषण गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्म हवाओं से सावधानी बरतने की अपील की है,फिलहाल मौसम की यह आंख-मिचौली लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दे रही है, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

You Might Also Like

नगरीय निकाय चुनाव रायगढ़ हेतु कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति गठित -अनिल शुक्ला

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने कलाकारों के साथ मिलकर बंजारी मंदिर में किया गया पौधारोपण

धरमजयगढ़ वन मंडल में अधिकारी-कर्मचारियों के संरक्षण में हो रहा जंगल की कटाई?

हिंडालको इंडस्ट्रीज गारे पेलमा ने किया सुपोषण मेला का आयोजन

अग्रोहा भवन में दो दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ किनारे पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों और राहगीरों को अलर्ट जारी, छाल क्षेत्र में गजराजों की हलचल बढ़ी
Next Article जंगल में मिली युवती के शव का हुआ शिनाख्त

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?