NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और बाजार से जुडऩे का मिला सशक्त मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और बाजार से जुडऩे का मिला सशक्त मंच
रायगढ़

सुशासन तिहार: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और बाजार से जुडऩे का मिला सशक्त मंच

ग्राम हाटी शिविर में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्रद्व आम-नींबू अचार, सवाई घास और बांस उत्पादों की खरीददारी करने उमड़ी लोगों की भीड़द्व महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की जमकर हुई बिक्री

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुशासन तिहार 2026 केवल जनसमस्याओं के निराकरण का मंच ही नहीं, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की आजीविका, स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और आत्मनिर्भरता को नई पहचान देने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम हाटी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। शिविर में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। स्थानीय स्वाद और ग्रामीण हस्तकला से जुड़े उत्पादों को लोगों ने खूब पसंद किया। स्टॉलों में आम अचार, नींबू अचार, पापड़-बड़ी, राखिया बड़ी, आलू चिप्स, मोमबत्ती, सवाई घास से निर्मित टोकरी, बांस की टोकरी एवं सूपा, सुराही तथा झाड़ू जैसे उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिला समूहों के उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही, जिसके चलते लगभग 8 हजार से 10 हजार रुपए तक की बिक्री हुई। कई लोगों ने उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता को देखते हुए आगे के लिए ऑर्डर भी दिए। बोकरामुड़ा की एकता स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित मोमबत्तियां, ग्राम सिथरा की बुलबुल समूह द्वारा तैयार सुराही, कुड़ेकेला की जय अंबे स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार अचार, पापड़ और बड़ी, ग्राम हाटी की ज्योति स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार झाड़ू और निश्चय प्रेरणा समूह द्वारा तैयार सवाई घास की टोकरी, बांस की टोकरी एवं सूपा को लोगों ने खूब पसंद किया। स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कला से तैयार इन उत्पादों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत किया।

You Might Also Like

बाइक से शराब तस्करी करते युवक पकड़ाया

पूर्व विधायक विजय की उपस्थिति में तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल स्पर्धा का शुभारंभ

बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने पीया जहर

चाइल्ड लाइन व पुलिस की संयुक्त टीम ने रोकवाई तीन शादियां

बीमा क्लेम में आनाकानी, डेढ लाख भुगतान का आदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ढिमरापुर में ‘हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर’ का भव्य आगाज़
Next Article माटी से गढ़ी नई पहचान, मालती कुंभकार बनीं ‘लखपति दीदी’

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?