NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग
रायगढ़

जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

पीडि़त की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर आरोपी ने एक युवक से 40 हजार रुपए की मांग की थी, जिसकी शिकातय पर घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनसार घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 10 निवासी साहिल यादव ने 9 मई को घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराया कि उसका धरमजयगढ़ की एक युवती से चार-पांच साल से प्रेम संबंध था। 7 मई 2026 को आपसी अनबन के बाद युवती थाने पहुंची थी, जहां श्याम भोजवानी के साथ साहिल भी आया था। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद युवती ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और वापस चली गई। इसके बावजूद, उसी दिन शाम को श्याम भोजवानी साहिल के मोहल्ले पहुंचा और उसके परिवार को धमकाते हुए कहा कि 50 हजार रुपये दो नहीं तो बलात्कार के मामले में जेल भेजवाएंगे। इससे परिवार ने असमर्थता जताई तो श्याम ने 40 हजार रुपये में काम कराने का दबाव बनाया। फिर लगातार फोन कर साहिल और उसकी मां को रकम जल्दी देने व जेल भेजने की धमकी देकर परेशान करने लगा। ऐसे में इस शिकायत की गंभीरता से लेते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी पिता स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद भोजवानी (56 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 साईराम कॉलोनी, घरघोड़ा) के विरुद्ध धारा 308(2), 308(6), 62 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू ने विवेचना के दौरान प्रार्थी से आरोपित द्वारा मोबाइल फोन पर रकम मांगने संबंधी बातचीत का ऑडियो क्लिप प्राप्त कर किया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर रविवार को श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

क्या कहते हैं एसएसपी
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस, कानून या किसी आपराधिक प्रकरण का भय दिखाकर पैसे की मांग करना अपराध है। आम नागरिक ऐसे मामलों में किसी भी बहकावे में न आएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून का नाम लेकर अवैध वसूली करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर

छेडखानी के अपराध में अधेड़ गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

नवदुर्गा फ्यूल्स ने महिला कोटवार की शासकीय सेवा भूमि पर 21 बरस से कर रखा था अवैध कब्जा

यादव महासंघ रायगढ़ यूनिट की बैठक संपन्न

ट्रक की ठोकर मासूम की मौत, माता-पिता घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पचधारी डैम में डूबने से एनटीपीसी कर्मचारी की मौत
Next Article एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?