NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, पुसौर थाना क्षेत्र के तेतला के पास हुआ हादसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, पुसौर थाना क्षेत्र के तेतला के पास हुआ हादसा
रायगढ़

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, पुसौर थाना क्षेत्र के तेतला के पास हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 11:24 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. रविवार की दोपहर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर स्थित पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला के पास चंंद्रपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए सामने की तरफ से आ रहे बाईक को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में बाईक सवार महेश निषाद एवं सोनु माली की मौके पर ही मौत हो गई है। बाईक सवार दोनों युवक रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे इसी बीच यह घटना हो गई है। उक्त हादसे को होते ही राहगीर व आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और ट्रक को घेर कर घड़े हो गए, साथ ही घटना की सूचना तत्काल पुसौर पुलिस को दिया। इससे मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महेश की बहन जिंदल अस्पताल में काम करती है उसी को दोनों चावल और कुछ सामान पहुंचाने के लिए रायगढ़ आए थे, जहां से वापस अपने गांव कांशीडीह जाते समय बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

तेज गति के चलते हो रहे हादसे

उल्लेखनीय है कि भारी वाहनों की जांच में ढिलाई होने के कारण वाहन चालक अनियंत्रित गति से वाहनेां को सडक़ पर दौड़ा रहे हैं। इसके चलते इन दिनों जिले की सडक़ों पर हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो कुछ भारी वाहनेां को खलासी चलाते पाए जाते हैं तो कुछ के चालक नशे में होकर वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

You Might Also Like

सोमवार को अग्रोहा धाम में स्वर्गीय राम बाई की शोक सभा : बजरंग लेंध्रा

धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत

थाना प्रभारी जूटमिल ने ली कोटवारों की बैठक

किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेलर की चपेट में आने से सायकल सवार की मौत,  मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
Next Article पचधारी डैम में डूबने से एनटीपीसी कर्मचारी की मौत

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?