NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएँ, यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा रेलवन ऐप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएँ, यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा रेलवन ऐप
बिलासपुर

एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएँ, यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा रेलवन ऐप

बिलासपुर मंडल के व्यापक प्रचार-प्रसार से बढ़ रहा डिजिटल टिकटिंग का दायरा, लाखों यात्री उठा रहे लाभ

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 10:16 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में विकसित रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में प्रारंभ किए गए इस एकीकृत मोबाइल ऐप को देशभर में अब तक करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं तथा इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है।
रेलवन ऐप की प्रमुख विशेषताएँ, उपयोगिता एवं लाभ इस ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकटों की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं, साथ ही टिकट रद्दीकरण एवं रिफंड की प्रक्रिया भी बेहद सरल एवं त्वरित रूप में उपलब्ध है। यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, वेटिंग स्थिति, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म नंबर तथा कोच पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी रियल टाइम में प्राप्त होती है। रेलवन ऐप सुरक्षित, सुविधाजनक एवं तेज डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध कराता है। रेलवन ऐप में यात्रियों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिजिटल टिकटिंग सुविधा मिलने के कारण यात्रियों का समय एवं श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा टिकट काउंटरों में भीड़ एवं लंबी कतारों से राहत मिल रही है। यात्री कहीं से भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। यह ऐप पारदर्शी एवं कैशलेस टिकटिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ खुल्ले पैसे एवं फेक करेंसी जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान कर रही है। यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाते हुए रेलवन ऐप के माध्यम से यात्रा के दौरान भोजन ऑर्डर करने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे पसंदीदा भोजन सीट तक पहुँचाया जाता है। डिजिटल इंडिया अभियान को सशक्त बनाने में भी रेलवन ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है, जो 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मंडल के 81 स्टेशनों के बुकिंग कार्यालयों में रेलवन ऐप के फ्लेक्स, बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को ऐप की जानकारी दी जा रही है। वाणिज्य विभाग द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क संचालित कर यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने, टिकट बुकिंग एवं डिजिटल भुगतान संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को इससे होने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी रेलवन ऐप का निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक यात्री डिजिटल टिकटिंग सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। स्टेशनों के बुकिंग काउंटर में लगे रेलवन ऐप स्टिकरों पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके रेलवन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं अथवा टिकट भी बुक कर सकते हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवन ऐप भारतीय रेल की डिजिटल सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों को तेज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएँ मिल रही हैं। इसके माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग एवं आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय समपार सप्ताह के अवसर पर जागरुकता अभियान

4 सडक़ हादसे में कांग्रेस नेता सहित 8 की मौत

एसईसीएल में हिंदी पखवाड़ा में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित

एसईसीएल सीएमडी दुहन ने सीएसआर के तहत ‘मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी’ का किया उद्घाटन

पीएम मोदी दाहोद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दो नई ट्रेनों को दिखाऐंगे हरी झंडी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 3 लाख की ठगी
Next Article सीएम साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

खबरें और भी है....

मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग
पचधारी डैम में डूबने से एनटीपीसी कर्मचारी की मौत
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, पुसौर थाना क्षेत्र के तेतला के पास हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?