NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह’ पर तकनीकी संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह’ पर तकनीकी संगोष्ठी का हुआ आयोजन
बिलासपुर

‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह’ पर तकनीकी संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन एवं ऊर्जा संरक्षण पर हुई विस्तार से चर्चा

lochan Gupta
Last updated: December 12, 2025 11:52 pm
By lochan Gupta December 12, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह (08 से 14 दिसंबर) के अवसर पर आज ज़ोनल सभागार, बिलासपुर में ऊर्जा संरक्षण पर आधारित तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय ‘हरित परिवर्तन : ऊर्जा बचत’ रखा गया, जिसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, नवीन तकनीकों और विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश थे। इस अवसर पर प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता श्री राजीव कुमार बरनवाल सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण कोई एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा-दक्ष तकनीकों का उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा, और कर्मचारियों की जागरूकता—इन्हीं तीन स्तंभों पर आधारित होकर भारतीय रेल वर्ष 2030 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सौर ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा-कुशल उपकरणों के उपयोग, मुख्यालय पर आधारित विद्युत आपूर्ति (एच.ओ.जी.), पुनर्जीवन ब्रेकिंग तथा परिचालन सुधारों के माध्यम से हासिल की गई महत्वपूर्ण ऊर्जा बचत की सराहना की।
क्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्थापित 6.63 मेगावॉट क्षमता के छत पर लगाए गए सौर संयंत्र, भिलाई में स्थापित 50 मेगावॉट भूमि आधारित सौर संयंत्र तथा आगामी 8.9 मेगावॉट अतिरिक्त सौर क्षमता से जुड़ी प्रगति के साथ ही ऊर्जा-कुशल पंखों, अधिक दक्षता वाले विद्युत उपकरणों, स्वचालित जल पंपिंग व्यवस्था, प्लेटफॉर्म प्रकाश व्यवस्था में किए गए सुधार तथा एच.ओ.जी. रैक के माध्यम से डीज़ल बचत जैसे महत्वपूर्ण प्रयासों का भी महाप्रबंधक ने उल्लेख किया। संगोष्ठी में विद्युत सामग्री निर्माता कम्पनी द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग हेतु उन्नत ऊर्जा संचयन मॉड्यूल (बैटरी स्टोरेज प्रणाली) का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह प्रणाली भविष्य में रेलवे परिसरों में ऊर्जा संचयन की क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा दक्षता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ऊर्जा संरक्षण और हरित तकनीकों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी सतत विकास की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा।

You Might Also Like

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुकिंग हुई और भी किफायती

फेसबुक पर लाईव आई महिला फिर लगा ली फांसी

69वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन

रेल प्रशासन चला रहा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर विशेष अभियान

एसीबी ने पटवारी और सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में अब ऑनलाइन होंगे सरकारी काम
Next Article रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा मानव तस्करी का आरोपी

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?