NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नौकरी लगाने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नौकरी लगाने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी
रायपुर

नौकरी लगाने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी

फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पति-पत्नी ने कारोबारी से ऐंठे पैसे, केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:30 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीडि़त कारोबारी ने एक दंपती पर मंत्रालय में पहचान होने का झांसा देकर पैसे ऐंठने और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीडि़त की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी पति विश्वनाथ गुप्ता और पत्नी चंदा गुप्ता की तलाश में जुट गई है।
रायपुरा स्थित शिवोम विहार कॉलोनी निवासी आकाश साहू ने पुलिस को बताया कि, वह गाड़ी खरीदी-बिक्री का काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान साथी जितेंद्र बघेल के जरिए विश्वनाथ गुप्ता उर्फ विष्णु गुप्ता से हुई थी। आरोपी खुद को नेताओं और बड़े अधिकारियों का करीबी बताता था। आकाश के मुताबिक, अगस्त 2024 में विश्वनाथ गुप्ता ने उसे नवा रायपुर मंत्रालय बुलाया। उसकी मुलाकात आरोपी की पत्नी चंदा गुप्ता से भी हुई। दोनों ने दावा किया कि मंत्रालय और जल संसाधन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पद खाली हैं और वे नौकरी लगवा सकते हैं।
पीडि़त ने अपनी पत्नी रेशमी साहू, रिश्तेदार शेषनारायण साहू और रविशंकर साहू के लिए आवेदन भरवाया। इसके बाद आरोपी दंपती ने अलग-अलग तारीखों में फोन-पे और कैश मिलाकर करीब 23 लाख रुपए ले लिए। शिकायत में बताया गया है कि दिसंबर 2024 में आरोपियों ने मोबाइल पर कथित नियुक्ति पत्र भेजा। जनवरी 2025 में इम्प्लॉय आईडी भी व्हाट्सएप पर भेजी गई। जब पीडि़त अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को लेकर मंत्रालय पहुंचा, तब अधिकारियों ने दस्तावेजों को पूरी तरह फर्जी बताया। इस पर आरोपी ने मंत्रालय में ‘रेड’ पडऩे का बहाना बनाकर कुछ महीने इंतजार करने को कहा। बाद में उसका मोबाइल बंद आने लगा। पीडि़त जब आरोपी के पत्थलगांव स्थित घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी मिली, जिसने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने तय समय के बाद भी पैसा नहीं दिया, तो पीडि़त ने डीडी नगर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में डीडी नगर थाना के विवेचना अधिकारियों ने बताया कि, पीडि़त की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा।

You Might Also Like

सटोरिया सौरभ चंद्राकर की गतिविधियों पर दुबई में प्रतिबंध

पुलिसकर्मियों को वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाना होगा अनिवार्य : एसएसपी लाल उमेंद

विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी: सीएम साय

नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ : मुख्मंत्री श्री साय

सीएम साय से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को राहत
Next Article जनगणना 2027: कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम फरसा में जनगणना कार्यों का किया अवलोकन

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?