जशपुरनगर। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत गौ तस्करी के अलग अलग प्रकरणों में फरार तीन गौ तस्करों को पकडऩे में सफलता मिली है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.12.25 को थाना लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबीर की सूचना पर, प्रात: करीबन 03.00 बजे, नेशनल हाइवे 43 पर स्थित ग्राम भलमंडा चौक के पास, गौ तस्करी कर रहे पिकअप वाहन क्रमांक छ्व॥ -01-क्चस् -8773 की धर पकड़ हेतु नाकाबंदी की गई थी, नाकाबंदी के दौरान उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक, पुलिस को देख कर, पिकअप वाहन को तेजी से भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया जा रहा था, पुलिस को पीछा करते देख, संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक कुछ दूरी पर जाकर, पिकअप वाहन को छोडक़र कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया था, पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जब संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें 10 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया था, पुलिस ने सभी गौ वंशों को सकुशल बरामद कर, उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया था। व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-01- बीएस-8773 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया था।
प्रकरण में पुलिस के द्वारा थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा फरार आरोपी को चिन्हित कर लिया गया था, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार फरार आरोपी की पता साजी की जा रही थी,। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी गौ तस्कर मंजीत जांगड़े, को साईं टांगर टोली में देखा गया है, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम साईं टांगर टोली में घेरा बंदी, आरोपी मंजीत जांगड़े को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मंजीत जांगड़े के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.05.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इसी क्रम में दिनांक 12.02.26 को लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर पतराटोली के पास एक पिकअप वाहन क्रमांक छ्वद्ध -01-स्नक्क -3193 से 09 नग गौ वंशों को मुक्त कराया गया था, उक्त प्रकरण में आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए थे, व दिनांक 14.04.26 को भी लोदाम पुलिस के द्वारा लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोनबीरा जंगल के रास्ते में पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-07 एल-1153 से 12 नग गौ वंशों को छुड़ाया गया था, उक्त दोनों ही प्रकरण में आरोपी गौ तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए थे, दोनों ही मामले में पुलिस के द्वारा थाना लोदाम में अलग अलग छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1) (क) ( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त करते हुए जांच विवेचना में लिया गया था, व प्रकरण के फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही थी,। विवेचना व पता साजी के दौरान पुलिस को मुखबीर से पता चला कि दिनांक 12.02.26 की गौ तस्करी के प्रकरण का संदिग्ध, आरोपी नईम साह उम्र 25 वर्ष,साईं टांगर टोली में अपने निवास में आया हुआ है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा घेरा बंदी कर उसे हिरासत में लिया गया, तथा पुलिस के द्वारा दिनांक 14.04.26 के गौ तस्करी के प्रकरण में शामिल आरोपी यूसुफ खान उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बरगी डीह, थाना रायडीह जिला गुमला को भी मुखबिर की सूचना पर ग्राम साईं टांगर टोली से हिरासत में लिया गया।
पूछताछ पर दोनों फरार आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 10.05.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, प्रधान आरक्षक विद्यासागर पैंकरा, आरक्षक धन साय राम व महेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर सतत नजर रखी हुई है, सक्रिय मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत तीन गौ तस्करी के अलग अलग प्रकरण में फरार तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
गौतस्करी के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पिकअप और 31 गौ-वंशों की तस्करी के मामले में फरार थे आरोपी



