NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार के पहले ही शिविर में प्राप्त हुए 63 आवेदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार के पहले ही शिविर में प्राप्त हुए 63 आवेदन
रायगढ़

सुशासन तिहार के पहले ही शिविर में प्राप्त हुए 63 आवेदन

महापौर ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: May 6, 2026 12:21 am
By lochan Gupta May 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज प्रथम शिविर का आयोजन वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47 एवं 48 के नागरिकों के लिए विनोबा नगर सामुदायिक भवन में किया गया। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर में कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक आवेदन नगर निगम के लोक निर्माण विभाग से जुड़े सडक़ एवं नाली मरम्मत-निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राशन कार्ड बनाने संबंधित रहे। मौके पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों की प्राथमिक जांच कर त्वरित निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को भवन आवंटन पत्र वितरित किए गए, वहीं दो हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इससे हितग्राहियों के चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।


शिविर में नगर निगम, विद्युत, जल, स्वास्थ्य, राजस्व, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संगवारी योजना एवं आधार कार्ड सुधार से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा जिला स्तर के श्रम विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग के स्टॉल भी नागरिकों की सेवा में सक्रिय रहे।
शिविर का निरीक्षण महापौर श्री जयवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री अमित शर्मा एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री पदुम प्रजा द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को राज्य शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों के आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महापौर श्री जयवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और आम नागरिक के बीच की दूरी को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और उसका त्वरित, समयबद्ध समाधान किया जाए। इस तरह के शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं मिल रही हैं, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ता है।
वहीं सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। सुशासन तिहार इसी दिशा में एक सशक्त पहल है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। शिविर के सफल आयोजन से नागरिकों में संतोष का माहौल देखा गया और उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर के उपरांत आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी विभागों के स्टॉल पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक आवेदन की समय पर ऑनलाइन एंट्री होने के साथ निराकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी हितग्राहियों को शीघ्र उपलब्ध करनी होगी। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सामंजस्य स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से ही आवेदनों का तेजी से निराकरण संभव है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन को त्वरित लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की बात कही।

You Might Also Like

ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग

ऑटो ड्राइवरों के लिए आई-कार्ड जरूरी, वर्दी बिना पहने ऑटो चलाने पर लगेगा जुर्माना, ट्रैफिक डीएसपी ने दिए निर्देश

दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

दशगात्र में गए परिवार के घर 1.35 लाख की चोरी

मुफ्त शिक्षा का वादा करने वाली सरकार महीनों से केआईटी के शिक्षको का वेतन नही दे पाई-ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्याम सुंदर पटनायक का निधन
Next Article कांग्रेस ने सुशासन तिहार का जताया विरोध

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?