NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्थलगांव – कुनकुरी सडक़ मरम्मत में तेजी लाने सीएम ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पत्थलगांव – कुनकुरी सडक़ मरम्मत में तेजी लाने सीएम ने दिए निर्देश
जशपुरनगर

पत्थलगांव – कुनकुरी सडक़ मरम्मत में तेजी लाने सीएम ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को मरम्मत होने तक कुनकुरी में मुख्यालय स्थापित करने निर्देश

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:24 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देशों के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सडक़ भाग के मरम्मत कार्य में अब तेजी आएगी। विगत दिवस बलरामपुर में आयोजित सरगुजा संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस सडक़ की खराब स्थिति और मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अपूर्ण सडक़ के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए इस मार्ग का शीघ्र सुधार अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता में रखा गया है। शासन के प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार पत्थलगांव-कुनकुरी मार्ग के अपूर्ण भाग के मरम्मत हेतु पूर्व में प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत कार्य को जोनल एजेंसी के माध्यम से शीघ्र शुरू किया जाएगा। यदि जोनल एजेंसी उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित संभागों के प्रचलित अनुबंध के अंतर्गत भी कार्य संपादित किया जा सकेगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता अंबिकापुर को निर्देशित किया गया है कि वे मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक अपना मुख्यालय कुनकुरी में स्थापित करें, ताकि कार्यों की सतत निगरानी और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि सडक़ मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस पहल से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दौरान संभावित बाधाओं से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद तेज हुई यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और लंबे समय से लंबित इस सडक़ सुधार कार्य को अब गति मिलेगी।

You Might Also Like

सीएम साय के नेतृत्व में बन रही विकास की नई सडक़

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो

एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

सीएम साय के गृह ग्राम के हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने देखा 3-डी प्लैनेटेरियम शो

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सजल ग्रुप महिला समूह की अनूठी पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सपना को लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी : सीएम
Next Article सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 05 मई को खूंटीटोली में लगेगी शिविर

खबरें और भी है....

शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी
डकैती का फरार आरोपी रायगढ़ में आईपीएल सट्टा खिलाते पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?