NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंगाल और असम में भाजपा की जीत पीएम मोदी के विकासवाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की विजय : विकास केडिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंगाल और असम में भाजपा की जीत पीएम मोदी के विकासवाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की विजय : विकास केडिया
रायगढ़

बंगाल और असम में भाजपा की जीत पीएम मोदी के विकासवाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की विजय : विकास केडिया

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:18 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास केडिय़ा ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के विजन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल व अभेद्य चुनावी रणनीति पर जनता की अटूट मुहर है। विकास ने इस जीत को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कहा कि देश की जनता ने विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। ?इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केडिय़ा ने विशेष रूप से असम चुनाव में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री ओपी चौधरी जी ने असम के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहकर जिस प्रकार से चुनाव प्रचार की कमान संभाली और धरातल पर कार्यकर्ताओं को ऊर्जामय किया, उसका इस ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान है। विकास केडिय़ा ने कहा कि हमारे यशस्वी मंत्री जी के कुशल प्रबंधन और जमीनी पकड़ ने असम में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया, जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है। विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि असम में भाजपा की निरंतरता यह दर्शाती है कि वहां की जनता ने ‘डबल इंजन’ की सरकार द्वारा किए गए बुनियादी ढांचों के विकास, शांति स्थापना और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असम में भाजपा की जीत पूर्वोत्तर भारत में स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की पुष्टि करती है। वहीं, पश्चिम बंगाल के परिणामों को उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया, जहां भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है, महामंत्री विकास केडिय़ा ने विशेष रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विजय उन हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र के ध्वज को झुकने नहीं दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परिणामों का सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में अन्य राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य पर भी दिखाई देगा। अंत में जिला महामंत्री विकास केडिया ने बंगाल और असम के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस गौरवशाली उपलब्धि की बधाई दी।

You Might Also Like

भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने किया वार्ड 15 के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

जिले में पुलिस का साइबर अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान तेज

डोंगीतराई विद्यालय को मिला वाटर कूलर की सौगात

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में महाशिवरात्रि का आयोजन

एनटीपीसी लारा द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत छात्रों को स्कूल बैग, स्टेशनरी और पानी की बोतलों का वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी लारा द्वारा विशेष कोचिंग कार्यक्रम ईवॉइस समर्थ का शुभारंभ
Next Article चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए तीन दिवसीय एआई सर्टिफिकेट कोर्स का समापन

खबरें और भी है....

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?