NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्राम रेड़ा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > ग्राम रेड़ा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ शुभारंभ
सारंगढ़

ग्राम रेड़ा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:06 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। ग्राम रेड़ा भाटापारा (सारंगढ़ रोड) में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर 4 बजे निकाली गई इस आकर्षक कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। पूरे गांव में जयकारों और धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, सोमवार 4 मई से प्रतिदिन शाम 4 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारंभ होगा, जो 11 मई तक चलेगा। कथा वाचन पं. तोमेश्वर जी महाराज (राम मंदिर जशपुर, ग्राम-रेड़ा) के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा के पहले दिन भागवत महात्म्य का वर्णन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन का मार्गदर्शन आचार्य पं. अमृत बैरागी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जबकि मुख्य यजमान के रूप में सरोज देवांगन एवं श्रीमती पुष्पा देवांगन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आयोजन में विशेष सहयोगी के रूप में रामगोपाल-राधा देवांगन, विरेंद्र-शिवानी देवांगन, रंजीत – हेमबाई यादव, राकेश-मेमबाई यादव, तुलसीदास-सुमित्रा अग्रवाल, अंकित-ममता अग्रवाल, लोकेश-कृष्णा चंद्रा एवं जगमोहन-सीठी बाई खंडेल का महत्वपूर्ण योगदान है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। 11 मई को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

You Might Also Like

खराब, ठंडा, विषाक्त हुए नाश्ता-भोजन नहीं खाएं : सीएमएचओ

मोना मॉडर्न सारंगढ़, सीबीएसई बारहवीं में आयुष 96 प्रतिशत एवं दसवीं में होमेश 96 प्रतिशत के साथ टॉप

एक तरफ चल रहा था माता का जगराता, दूसरी तरफ हो रहा था धर्म परिवर्तन

कलेक्टर ने मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण और चेकडेम का निरीक्षण किया

बिजली गुल होने से कलेक्टर कोर्ट का कार्य हुआ बाधित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
Next Article मोना माडर्न स्कूल बरमकेला को सीजी बोर्ड में मिली रिकार्ड तोड़ सफलता

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?