NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अघोर गुरुपीठ में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिक्षा अभियान का आगाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अघोर गुरुपीठ में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिक्षा अभियान का आगाज
रायगढ़

अघोर गुरुपीठ में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिक्षा अभियान का आगाज

20 से अधिक गाँवों के सैकड़ों छात्र होंगे लाभान्वित, पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में स्थापना काल से नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराने की पहल जारी, शुभारंभ पर वक्ताओं ने कहा -‘पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सफलता की नई कहानी गढ़ेंगे

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। अंचल के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान, व्यक्तित्व विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट के तत्वाधान में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिक्षा अभियान ‘प्रयास’ का लगातार तृतीय वर्ष भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि ग्राम बनोरा में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। पूज्य बाबा जी के निर्देशन में अंचल के साधनविहीन परिवारों की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा व चिकित्सा नि:शुल्क मुहैया कराने की पहल निरंतर जारी है। ग्रीष्म कालीन अवकाश में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु समर कैंप ‘प्रयास’ इसी संकल्प की एक सशक्त कड़ी है।
यह ग्रीष्मकालीन ‘प्रयास’ केवल कोचिंग कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं सफलता के मूल मंत्रों पर आधारित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बन है। इस अभिनव पहल से प्रतिवर्ष सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित होकर शैक्षणिक सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।
इस वर्ष भी बनोरा,वेलेरिया,कोसमपाली, कुकुरदा, भोजपल्ली, साल्हेओना, डूमरमुड़ा, छुईपाली, जामगाँव, लोइंग,जुड़ा, सियारपाली, खैरपाली सहित 20 से अधिक ग्रामों के छात्र-छात्राएँ इस नि:शुल्क अभियान से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त कोतरलिया, महापल्ली, जामगाँव आदि आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं हेतु विशेष मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी, गणित एवं विज्ञान जैसे चुनौतीपूर्ण विषयों का सरल, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क अध्यापन प्रदान किया जा रहा है। अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषयवार अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट, शंका समाधान एवं परीक्षा उन्मुख तैयारी कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षाओं का सामना कर सकें। केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य में उपलब्ध विभिन्न अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्रों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा पूज्य परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। भावना ऋतु अर्पिता ने स्वागत गीत गया वही साधना उर्मिला सुनंदा ने मंगलाचरण गया। वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। श्री रामगोपाल शुक्ला ने सरस्वती वंदना के साथ उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत का भविष्य और कल का राष्ट्रनिर्माता’ निरूपित करते हुए हुए 35 वर्षों का शिक्षकीय अनुभव साझा किया। भावपूर्ण शब्दों में कहा, मैने तो शंखनांद कर दिया अब जागृत होने की पारी आपकी है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर, संस्कारित व जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। श्री बी.एल. गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ उत्तम स्वास्थ्य का महत्व समझाया। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अत: प्रतिदिन व्यायाम, योग एवं खेलकूद को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। श्री कामतानाथ तिवारी* ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी शिक्षकों का परिचय कराया। अध्ययन की समयबद्ध योजना, नियमित उपस्थिति,अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण अध्यापन की जानकारी दी। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, मोबाइल से दूर रहने व लक्ष्य केंद्रित होकर पढऩे का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्प दिलाया पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सफलता की नई कहानी गढ़ेंगे। श्री जितेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समयपालन, नियमित उपस्थिति एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करने की प्रेरणा दी। कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो निरंतर प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। सभी ने इस पुनीत पहल की सराहना करते हुए अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

समर कैंप में सेवाएं देने वाले व्याख्याता

समर कैंप में रसायन, भौतिक,गणित,जीव विज्ञान,अंग्रेजी,विषय में सेवाएं देने वाले 21 व्याख्याताओ शिक्षकों की टीम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेतला में व्याख्याता सुश्री कृष्णा इजारदार(25 वर्षों का रसायन में शैक्षणिक अनुभव)12 वर्षों से रसायन विषय विशेषज्ञ तन्मय बनर्जी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला में व्याख्याता श्रीमती रजनी पटेल(15 वर्षों का रसायन विषय में अनुभव),प्राथमिक शाला कुंभी बहाल में प्रधान पाठक प्रकाश सिंह (25 वर्षों से भौतिक विषय में अनुभव)शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला में व्याख्याता श्रीमती अर्चना सिंह (भौतिक विषय में 10 वर्षों का अनुभव), अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा में व्याख्याता हेम सागर सेठ (गणित विषय में 17 वर्षों का अनुभव), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोईंग में व्याख्याता बी एल गुप्ता (गणित विषय में 22 वर्षों का अनुभव),
सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय रायगढ़ में व्याख्याता यशवंत थवाईत(गणित विषय में 25 वर्षों का अनुभव),शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुडेली में व्याख्याता रेणु शर्मा (गणित विषय में 16 वर्षों का अनुभव), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरलिया में व्याख्याता गोपाल कृष्ण त्रिपाठी (गणित विषय में 20 वर्षों का अनुभव), शासकीय माध्यमिक शाला टमटोरा में शिक्षक ओंकार साहू (गणित विषय में 25 वर्षों का अनुभव), शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय रायगढ़ में प्राचार्य कामतानाथ तिवारी (जीव विज्ञान विषय में 15 वर्षों का अनुभव), शासकीय हाई स्कूल मिडमिडा में व्याख्याता नरेंद्र देवांगन (25 वर्षों से नीट की कोचिंग का अनुभव), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में व्याख्याता श्रीकांत(जीव विज्ञान विषय में 15 वर्षों का अनुभव), सेजेस हिंदी माध्यम कोड़ा तराई में व्याख्याता श्रीमती तनुजा यादव (जीव विज्ञान विषय में 12 वर्षों का अनुभव), सेजेस अंग्रेजी माध्यम पुसौर में व्याख्याता श्रीमती हेम कांति गुप्ता(जीव विज्ञान विषय में 3 वर्षों का अनुभव), अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा में व्याख्याता एल एन भंडारी
(अंग्रेजी विषय में 35 वर्षों का अनुभव), सेवा निवृत व्याख्याता रामगोपाल शुक्ला(अंग्रेजी विषय में 35 वर्षों का अनुभव), शासकीय हाई स्कूल बिजना में व्याख्याता अंजन कुमार प्रधान(अंग्रेजी विषय में 14वर्षों का अनुभव), अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा में प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता
(18 वर्षों से बनोरा के शैक्षणिक कार्यों में विशेष सहयोगी), शासकीय माध्यमिक शाला भगोड़ा में शिक्षक रमेश साहू (17 वर्षों से बनोरा के शैक्षणिक कार्यों में विशेष सहयोगी), शामिल होंगे। ये सभी व्याख्याता समर कैंप की कोचिंग में अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे।

You Might Also Like

कांगे्रस नेता हेमंत यादव का निधन

निकाय चुनाव को लेकर आप की हुई संयुक्त बैठक

बल्ली से हमला कर युवक की हत्या

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का विधायक प्रकाश नायक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

सरिया में नवोदय दुर्गा समिति द्वारा 70 फीट रावण का किया दहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा के बगचबा में नल जल योजना का कमाल
Next Article श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण की नींव हैं-ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
ट्रैक्टर में ट्राली जोडऩे के दौरान हाइड्रोलिक से दब कर श्रमिक की मौत
चपले के आशीष मेडिकल में उपचार के दौरान युवक की मौत
8 जुआरियों से 24 हजार नकद बरामद, पकड़े गए जुआरियों में दो गुंडा बदमाश
दो बाइक में भिडंत, घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?