NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नहाने के दौरान खारुन नदी में डूबा युवक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नहाने के दौरान खारुन नदी में डूबा युवक
रायपुर

नहाने के दौरान खारुन नदी में डूबा युवक

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 11:17 pm
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
2 Min Read

भिलाई। दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। घटना के बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। घटना अम्लेश्वर थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन (19) निवासी मौदहापारा, रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीन अपने चार दोस्तों के साथ अम्लेश्वर घूमने आया था। शाम को सभी खारुन नदी में नहाने उतरे, तभी मोहिउद्दीन गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही अम्लेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्ग कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को अलर्ट किया गया। एसडीआरएफ की टीम गुरुवार रात करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अंधेरा अधिक होने और नदी की जोखिमपूर्ण स्थिति के कारण रात में सर्चिंग अभियान शुरू नहीं किया जा सका।
शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने नदी में सर्चिंग की। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे युवक का शव घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर पानी में मिला। एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकालकर अम्लेश्वर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। एसडीआरएफ एनडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तत्काल रवाना किया गया था। रात में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी, लेकिन सुबह व्यवस्थित तरीके से अभियान चलाकर शव बरामद कर लिया गया।

You Might Also Like

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत : मुख्यमंत्री साय

सीएम साय का विजन : स्पोर्ट्स फॉर पीस मॉडल बना बस्तर ओलंपिक

शिवाजी जयंती पर कुनबी समाज ने निकली शोभायात्रा

आशियाना दिलाने के नाम पर 32 परिवारों से लाखों की ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र : एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन
Next Article सीजीपीएससी मेंस एग्जाम का शेड्यूल बदला

खबरें और भी है....

सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
ट्रैक्टर में ट्राली जोडऩे के दौरान हाइड्रोलिक से दब कर श्रमिक की मौत
चपले के आशीष मेडिकल में उपचार के दौरान युवक की मौत
8 जुआरियों से 24 हजार नकद बरामद, पकड़े गए जुआरियों में दो गुंडा बदमाश
दो बाइक में भिडंत, घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?