बिलासपुर। अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 755/07-09 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है 7 उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों के लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
3 एवं 06 मई 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। 3 एवं 06 मई 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
रद्द होने वाली गाडियां
3 एवं 06 मई 2026 को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
3 एवं 06 मई 2026 को बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
3 एवं 06 मई 2026 को गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
3 एवं 06 मई 2026 को बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
3 मई 2026 को कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
3 मई 2026 को रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
4 मई 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
4 मई 2026 को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।



