NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तिलक ब्रिज-शकूरबस्ती सेक्शन का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तिलक ब्रिज-शकूरबस्ती सेक्शन का किया निरीक्षण
बिलासपुर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तिलक ब्रिज-शकूरबस्ती सेक्शन का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:28 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
2 Min Read

शकूरबस्ती डिपो में हाइड्रोजन ट्रेन और अत्याधुनिक मेंटेनेंस सुविधाओं का लिया जायजा
रेल मंत्री ने शकूरबस्ती डिपो में हाइड्रोजन ट्रेन का निरीक्षण किया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण; शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर तेजी से अग्रसर है भारतीय रेल

बिलासपुर। रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर रेलवे के तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती रेल सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और प्रगति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
शकूरबस्ती डिपो में अत्याधुनिक तकनीकों और मेंटेनेंस सुविधाओं का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री शकूरबस्ती स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने अत्याधुनिक ‘रिट्रेक्टेबल ओएचई’ प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। यह तकनीक शेड के भीतर इंजनों और ट्रेनों के सुरक्षित व त्वरित रखरखाव में बेहद कारगर है। इसके साथ ही उन्होंने बोगी-पिट और बोगी लिफ्टिंग फैसिलिटीज का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर कार्य कुशलता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरे का मुख्य आकर्षण हाइड्रोजन ट्रेन का निरीक्षण रहा। रेल मंत्री ने भविष्य की इस पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन टेक्नोलॉजी की प्रगति की समीक्षा की, जो भारतीय रेल को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
विश्व पर्यावरण दिवस और ‘ग्रीन रेलवे’ का संकल्प
आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के विशेष अवसर पर रेलमंत्री ने डिपो परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारतीय रेल की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उत्तर रेलवे और संपूर्ण भारतीय रेल वर्तमान में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर तेजी से अग्रसर है, जो देश को नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जक बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक और रेलवे बोर्ड व उत्तर रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एसईसीएल में ‘मिशन संबंध’ के अंतर्गत शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन

एसईसीएल के लिए ऐतिहासिक नतीजों से भरा रहा वित्तीय वर्ष 2०२3-2०२4

रेलवे ने विद्युतीकरण और संचालन क्षेत्र हासिल की बड़ी उपलब्धि

त्यौहारों के दौरान सुरक्षित एवं सहज यात्रा सुनिश्चित करने हेतु बिलासपुर मंडल में किया व्यापक प्रबंध

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खानपान को वैश्विक पहचान दिलाने की अभिनव पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस पर महाराष्ट्र मंडल में कार्यक्रम
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?