NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच

25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय शिविर, 541 बच्चों की सहभागिता, जून के प्रथम सप्ताह में अगला कैंप प्रस्तावित

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 11:13 pm
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अदाणी पावर रायगढ़ के सीएसआर विभाग, अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट उत्थान’ के अंतर्गत 18 से 24 अप्रैल 2026 तक बड़े भंडार, सुपा एवं बुनगा संकुल क्षेत्र के 25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 19 प्राथमिक एवं 6 माध्यमिक विद्यालयों के कुल 541 बच्चों ने सहभागिता की। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और व्यवहारिक कौशल को बढ़ावा देना रहा। शिविर के दौरान बच्चों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ड मेकिंग, इंग्लिश डबल वर्ड, नंबर रिकॉग्निशन और स्टोरी टेलिंग जैसी गतिविधियाँ भी कराई गईं, जिनसे उनकी भाषा दक्षता, संप्रेषण क्षमता, स्मरण शक्ति और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहन मिला। साथ ही बच्चों ने लीफ आर्ट, क्ले मॉडलिंग, कठपुतली निर्माण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नारा लेखन, पेंटिंग और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। साथ ही पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से बच्चों ने स्वयं बर्ड फीडर भी तैयार किए। 25 अप्रैल को आयोजित मेगा समर कैंप समापन समारोह में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कहानी वाचन, फ्रूट चाट मेकिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस पहल की सराहना की और इसे सीखने के साथ आनंद का अवसर बताया। प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत समर कैंप की अगली कड़ी में जून माह के प्रथम सप्ताह, स्कूल खुलने से पूर्व, एक और शिविर आयोजित किया जाएगा।

You Might Also Like

डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या

मेडिकल कॉलेज के विस्तार हेतु 27 करोड़ स्वीकृत

रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

किशोरी से छेड़छाड़, पास्को एक्ट में वनपाल गिरफ्तार

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों के बीच कार्यों का बंटवारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर.एल. हॉस्पिटल में को3 मई ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौनियाल रहेंगे उपलब्ध
Next Article मुख्यमंत्री के निज सहायक दीपक अंधारे के भाई विवेक का निधन

खबरें और भी है....

सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
ट्रैक्टर में ट्राली जोडऩे के दौरान हाइड्रोलिक से दब कर श्रमिक की मौत
चपले के आशीष मेडिकल में उपचार के दौरान युवक की मौत
8 जुआरियों से 24 हजार नकद बरामद, पकड़े गए जुआरियों में दो गुंडा बदमाश
दो बाइक में भिडंत, घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सचिव की कलेक्टरों को दो टूक, अवैध रेत खनन पर हो सख्ती से कार्रवाई- पी.दयानंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?