सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अ. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय व एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्रअी एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व शराब निर्माण मे सामग्री उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अप0क्रं0 195/ 26धारा 34 (2)59 (क) आ. एक्ट 61 (2) में 29 अप्रैल 26 को मुखबिर सूचना ग्राम कोतरी निवासी विजय आ. रामचंद्र कोतरी से अवैध कच्चीमहुआ शराब बनाने वाले व्यक्तियो को अपने किराना स्टोर्स से महुआ फुल व इस्ट, गुड, शक्कर, आदि सामाग्री स्वंय पहुंचाकर अवैध कच्ची महुआ शराब बनवाकर उन व्यक्तियों से अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के ग्राम कोतरी वार्ड 05 शुभम् गिरी के घर मकान पास में जाकर घेराबंदी कर विधिवत रेड कार्य वाही किये जहां शुभम गिरी पिता महेत्तर गिरी उम्र 30 वर्ष एवं उसकी पत्नी तुलसी उम्र 23 वर्ष कोतरी के कब्जे से मकान के कमरो में डिब्बा बाल्टी ड्रम में 840 द्मद्द महुआ पास एवं डिब्बा जरीकेन बाल्टी में कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बरामद किया गया। उनके कब्जे से 10 किलो कोबों इस्ट, अवैध हाथ भ_ी का बना कच्ची महुआ शराब 150 बल्क लीटर कीमती 31680 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत् जप्ती कार्यवाही किया गया।
ग्राम कोतरी के गोवर्धन निषाद के घर पर कार्यवाही किया जहां पुलिस की सूचना पाकर गोवर्धन निषाद फरार हो गया।गवाहो के समक्ष घर के तलाशी लेने पर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर घटना स्थल से विधिवत् कार्यवाही किया गया। बाद रवाना होकर ग्राम कोतरी सावित्री साहू पति रामचरण साहू उम्र 32 वर्ष सा0 कोतरी वार्ड 10 के मकान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कियें।जिसमें सावित्री के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 20 लीटर किमती 4000 हजार रू., 100 किलोग्राम महुआ पास को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर विधिवत् कार्यवाही कर महुआ लाहन पास को नष्ट किया गया। बाद रवाना होकर विजय के किराना दुकान ग्राम कोतरी पहुंच कर रेड कार्यवाही कर विजय पिता राम चंद्र उम्र 60 वर्ष ग्राम कोतरी से गवाहों के समक्ष पूंछताछ कर मेमो0 कथन लेने पर ग्राम कोतरी के शुभम् गिरी, तुलसी, गोवर्धन निषाद, सावित्री ग्राम कोतरी निवासी एवं आसपास के गांव के लोगों को अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने हेतु महुआ फुल, ईस्ट एवं अन्य समाग्री स्वंय ले जा कर पहुंचाना एवं उनसे अवैध रूप से धन अर्जित करना स्वीकार करने पर 48 किलो 450 ग्राम महुआ फुल, कीमती 2422 को ईस्ट 6 नग कीमत 504 रू जुमला कीमती 2926. रू. को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। इन आरोपीयो को हिरासत में लिया गया। आरोपीयो का कृत्य अवैध रूप से संगठित होकर अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण एवं बिकी कर अवैध रूप से धन अर्जित करना पाये जाने से आरोपियो विरूद्ध धारा 34(2)59(क),41 आ. एक्ट, 61 (2) भा0न्या0सं0 का दण्डनीय अपराध पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्या. रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्य वाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि अंजान सिंह काटले, प्रआ भंवरलाल काटले, आर0 पुरूषोत्तम राठौर, शकुन्तला जायसवाल, फूल टोरी कुर्रे, नव आरक्षक जितेश गुप्ता,अर्जुन सिंह, सरोज कुमार,अमर सिंह,नीरज कुमार, राहुल वारे, सूरज कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, मोतीलाल की कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।
कोतरी में आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही



